नयी दिल्ली: उर्वरक बनाने वाली कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड (पीपीएल) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अपने ब्रांड एम्बैसडर के रूप में नियुक्त किया है। द्रविड़ का काम कंपनी के नैनो उर्वरक और आॅर्गेनिक (जैविक) उर्वरक उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।

कंपनी ने बताया कि यह साझेदारी दो राष्ट्रीय अभियान चलाएगी, जिनमें क्रिकेट के उदाहरण देकर किसानों को उर्वरक के संतुलित इस्तेमाल के महत्व को समझाया जाएगा। इन अभियानों में यह बताया जाएगा कि नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का सही मिश्रण मिट्टी की सेहत, जड़ों की मजबूती और फसल की ताकत बढ़ाता है।

पीपीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुरेश कृष्णन ने कहा, ‘‘राहुल उन मूल सिद्धांतों का प्रतीक हैं, जिन पर हमारी खेती आधारित है, भरोसा, लगातार मेहनत और सही जानकारी पर निर्णय लेना।’’



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version