Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»पार्टी छोड़ने के सवाल पर बोले आजम खान: अखिलेश से उतना ही प्यार करता हूं जितना नेता जी से करता था
Country

पार्टी छोड़ने के सवाल पर बोले आजम खान: अखिलेश से उतना ही प्यार करता हूं जितना नेता जी से करता था

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पार्टी छोड़ने के सवाल पर बोले आजम खान: अखिलेश से उतना ही प्यार करता हूं जितना नेता जी से करता था
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रामपुर. समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने पार्टी न छोड़ने का संकेत देते हुए बुधवार को कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उतना ही प्यार करते हैं, जितना वह उनके पिता दिवंगत मुलायम सिंह यादव से करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि वह मूर्ख नहीं है जो पार्टी छोड़ दें.

पूर्व कैबिनेट मंत्री खान सीतापुर जेल से करीब दो साल बाद मंगलवार को रिहा हुए. खान ने बुधवार को यहां पत्रकारों के साथ बातचीत की और कहा कि अदालतों से उन्हें इंसाफ मिलेगा. खान ने उम्मीद जताई कि वह उनके खिलाफ दर्ज मामलों में बेदाग साबित होंगे.
खान ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उच्च न्यायालय से इंसाफ मिलेगा और अगर वहां से नहीं मिला तो उच्चतम न्यायालय से न्याय जरूर मिलेगा.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनकी रिहाई का स्वागत करने और इसे न्याय की जीत बताने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में खान ने कहा, “वह (अखिलेश) एक बड़ी पार्टी के नेता हैं. अगर उन्होंने मेरे जैसे छोटे आदमी के लिए ऐसा कुछ कहा है, तो यह उनकी महानता को दर्शाता है.” खान ने कहा कि वह अखिलेश से उतना ही प्यार करते हैं जितना वह ‘नेता जी’ (मुलायम सिंह यादव) से करते थे. सपा छोड़ने की अटकलों पर खान ने कहा, “मैं मूर्ख नहीं हूं, पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता.” हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि जेल से रिहा होने के बाद से उनकी यादव से फोन पर बात नहीं हुई है.

उन्होंने कहा, “मैं फोन चलाना भूल गया हूं; मेरे पास फोन नहीं है, अखिलेश मुझे कैसे कॉल करेंगे.” बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की अफवाहों को खारिज करते हुए खान ने कहा, “मेरा एक चरित्र है, मैंने साबित कर दिया है कि मैं ऐसा शख्स नहीं हूं जिसे खरीदा जा सके.” खान ने कहा, “मेरे पास सालों से फोन नहीं था, मुझे केवल अपनी पत्नी का नंबर याद था और अब मैं वह नंबर भी भूल गया हूं.” रामपुर और सैफई खेमों के बीच कथित मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर, खान ने हल्के-फुल्के अंदाज में पत्रकारों से इस मामले में “आग न लगाने” का आग्रह किया.

जब उनसे यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर उनके खिलाफ दर्ज झूठे मामले वापस लिए जाएंगे तो खान ने कहा, “शायद इसकी ज़रूरत नहीं है.” उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर उन शब्दों में ज़रा भी दम होता, तो आप मुझे इस तरह बाहर नहीं देख रहे होते. निचली अदालत से लेकर उच्चतम न्यायालय तक, मुझे उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा. और आप देखिएगा, मैं बिल्कुल बेदाग निकलूंगा.”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस बात से नाराज़ हैं कि रिहाई के बाद कोई वरिष्ठ सपा नेता या स्थानीय सांसद उन्हें लेने नहीं आए, ख़ान ने जवाब दिया, “कोई नाराजग़ी नहीं है. वे स्वस्थ रहें.” मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव के उनसे मिलने आने की अटकलों पर, ख़ान ने भावुक होते हुए कहा, “मैंने पांच साल एक छोटी सी कोठरी में अकेले बिताए हैं. किसी के इंतज़ार का एहसास अब खत्म हो गया है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि 2027 में सपा अगली सरकार बनाएगी, तो ख़ान ने कहा, “मैं भविष्यवाणी नहीं करता. मेरी अपने लिए कोई इच्छा नहीं है. मैं उनके लिए शुभकामनाएं देता हूं – वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के बच्चे हैं.” समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और रामपुर से 10 बार विधायक रहे खान पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें ज़मीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोप भी शामिल हैं. इन्हें मामलों को राजनीति से प्रेरित बताया जाता रहा है. अदालत से ज़मानत मिलने के बाद वह मंगलवार शाम रामपुर स्थित अपने घर पहुंचे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदुनिया इस समय इतिहास की हथियारों की सबसे विनाशकारी दौड़ में शामिल: जेलेंस्की
Next Article ईओडब्ल्यू/एसीबी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को शराब घोटाले में किया गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.