Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»पचास साल बाद भी ‘शोले’ का जादू बरकरार, ‘अनकट वर्जन’ ने पीढ़ियों को फिर बांधा
Entertainment

पचास साल बाद भी ‘शोले’ का जादू बरकरार, ‘अनकट वर्जन’ ने पीढ़ियों को फिर बांधा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 21, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पचास साल बाद भी ‘शोले’ का जादू बरकरार, ‘अनकट वर्जन’ ने पीढ़ियों को फिर बांधा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. बड़े पर्दे पर गब्बर की गूंजती दहाड़-“कितने आदमी थे!”, चलती ट्रेन की छत पर जय-वीरू द्वारा दुश्मनों की धुनाई का दृश्य और ठाकुर साहब की आंखों में धधकती बदले की ज्वाला दर्शकों को सीट से चिपका देती है, ऐेसे में फिल्म ‘शोले’ देखना महज एक फिल्म देखना नहीं रह जाता. यह सिनेमा के उस जादू में लौटने जैसा है, जिसने पीढि.यों को एक साथ बांधे रखा है.

रमेश सिप्पी की यह कालजयी फिल्म एक बार फिर लौट आई है-इस बार टीवी स्क्रीन पर नहीं, बल्कि सिनेमा हॉल की अंधेरी दुनिया में, जहां ध्यान भटकाने को कुछ नहीं और हर दृश्य पूरी शिद्दत से असर करता है. इस बार दर्शकों को ‘शोले’ का ‘अनकट वर्जन’ देखने को मिल रहा है, जिसमें पहले कभी न दिखाए गए दृश्य शामिल हैं और फिल्म का अंत भी अलग है. इस संस्करण में संजीव कुमार के संयमित अभिनय से सजे ठाकुर बलदेव सिंह, गब्बर सिंह को नहीं बख्शते, बल्कि अमजद खान के यादगार किरदार का अंत खुद कर देते हैं.

रिलीज के पचास साल बाद भी ‘शोले’ हर उम्र के दर्शकों के लिए उतनी ही खास बनी हुई है. यही वजह है कि इस हफ्ते की शुरुआत में 70 से सात साल की उम्र के 15 लोगों का एक बड़ा पारिवारिक समूह 70 एमएम में फिल्म देखने पहुंचा और हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में इसका आनंद लिया. दादा ने एक बार फिर थिएटर का पुराना जादू महसूस किया, पिता ने पहली बार इसे बड़े पर्दे पर देखा और घर का सबसे छोटा सदस्य उस फिल्म से रूबरू हुआ, जिसके किस्से वह अब तक बड़ों से ही सुनता आया था. हर भारतीय परिवार का ‘शोले’ से जुड़ा अपना एक किस्सा होता है और यह परिवार भी इससे अलग नहीं था.

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सभी ‘मिलेनियल्स’ की भावना को शब्द देते हुए कहा था कि उनके लिए ‘शोले’ को बड़े पर्दे पर देखना जीवनभर का सपना रहा है-वह भी उस फिल्म को, जिसमें उनके पिता अमिताभ बच्चन के साथ धर्मेंद्र, संजीव कुमार और अमजद खान जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं. ‘मिलेनियल्स’ उस पीढ़ी को कहा जाता है, जो लगभग 1981 से 1996 के बीच पैदा हुई.

जहां साइलेंट जेनरेशन (1928-45), बेबी बूमर्स (1946-64) और जेनरेशन एक्स (1965-1980) को सिनेमाघरों में ‘शोले’ देखने और उसकी दीवानगी को अपनी आंखों से देखने का मौका मिला, वहीं मिलेनियल्स की पूरी पीढ़ी इसके किस्से सुनते हुए बड़ी हुई. उन्होंने इस फिल्म को बार-बार टीवी, वीएचएस और डीवीडी पर ही देखा.

‘शोले’ को दोबारा देखना सिर्फ फिल्म देखना नहीं, बल्कि यादों की दुनिया में लौटना भी है-पृष्ठभूमि में यूं ही रोजमर्रा की तरह गूंजती अजान की आवाज, सबके साथ मिलकर मनाई जाती होली और एक साझा संस्कृति वाले गांव का सहज जीवन, जहां रोजमर्रा की जद्दोजहद के बावजूद सामाजिक ताना-बाना पूरी मजबूती के साथ कायम दिखता है. फिल्म का मूल ‘क्लाइमेक्स’ सेंसर बोर्ड के कहने पर बदला गया था. दरअसल, 15 अगस्त 1975 को आपातकाल के दौर में जब फिल्म पहली बार रिलीज हुई, तब सेंसर बोर्ड ने इसके अंतिम दृश्य पर आपत्ति जताई थी.

उस समय जारी संस्करण में ठाकुर गब्बर को मारने के बजाय उसे पुलिस के हवाले कर देता है. तत्कालीन अधिकारियों का मानना था कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी को कानून अपने हाथ में लेते हुए नहीं दिखाया जा सकता-भले ही उसके हाथ गब्बर ने ही क्यों न काट दिए हों. इसी वजह से दशकों तक दर्शकों ने वही बदला हुआ ‘क्लाइमेक्स’ देखा, जबकि असली अंत पर्दे से गायब रहा. ‘अनकट वर्जन’ की एक और खास बात यह है कि थिएटर में कई पीढि.यों के दर्शक एक साथ नजर आते हैं. कोई संवादों को साथ-साथ दोहराता है, कोई फिल्म के दृश्यों पर तालियां बजाता है और जैसे ही पसंदीदा किरदार पर्दे पर आता है, पूरे हॉल में सीटियों की गूंज सुनाई देने लगती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजनादेश परब 22 दिसम्बर को : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री विशाल आमसभा को करेंगे सम्बोधित
Next Article आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.