Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पहली बार किसी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, एक दिसंबर से होना है टूर्नामेंट
Sports

पहली बार किसी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, एक दिसंबर से होना है टूर्नामेंट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पहली बार किसी विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, एक दिसंबर से होना है टूर्नामेंट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलंबो: श्रीलंका की घरेलू टी20 फ्रेंचाइजी लीग लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) ने सोमवार को बताया कि भारतीय खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इस लीग का छठा संस्करण एक दिसंबर से शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। एलीपीएल के आगामी सत्र में कुल 24 मैच होंगे जिसमें 20 ग्रुप चरण और चार नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।

तीन स्थलों पर होंगे मैच

एलपीएल के मुकाबले तीन आयोजन स्थल पर खेले जाएंगे जिसमें कोलंबो का आर प्रेमादास स्टेडियम, कैंडी का पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और दांबुला का रानगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम शामिल है। एलपीएल ने बयान जारी कर कहा, पहली बार भारतीय क्रिकेटरों के इस टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद है। उनके नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी जिससे पूरे क्षेत्र के प्रशंसकों में उत्साह का एक नया स्तर जुड़ जाएगा।

इस प्रारूप के अनुसार लीग चरण के दौरान सभी पांच फ्रेंचाइजी एक-दूसरे के खिलाफ दो बार प्रतिस्पर्धा करेंगी। राउंड रॉबिन चरण के अंत में शीर्ष चार में रहने वाली टीम प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। शीर्ष दो टीम क्वालिफायर एक में खेलेंगी जिसका विजेता सीधे फाइनल में जगह बनाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले का विजेता क्वालिफायर एक में हारने वाली टीम से क्वालिफायर दो में भिड़ेगा जिससे फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा।

विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता बीसीसीआई

भारतीय खिलाड़ी अब तक विदेशी टी20 लीग में हिस्सा नहीं लेते हैं। अगर भारतीय खिलाड़ी एलपीएल में शामिल होंगे तो यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी टी20 लीग में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे। दरअसल, केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों और आईपीएल में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बीसीसीआई विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके खिलाड़ी बीसीसीआई की मंजूरी लेकर इसमें खेल सकते हैं। हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने आईएलटी20 लीग में खेलने के लिए पंजीकरण किया था, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। मालूम हो कि अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक भी दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसएटी20 में खेलते नजर आएंगे।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमठ में चमत्कार: आधी रात को बालाजी का प्रकट होना, आज मिलेगा ‘अमृत खीर’
Next Article निष्पक्ष चुनाव की गारंटी देंगे केंद्रीय बलों के जवान, J&K से बिहार पहुंचीं CRPF की 71 कंपनियां
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.