मुंबई. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों के बहिष्कार की मांग को फिर से हवा दे दी है, जिसकी शुरुआत फवाद खान की आगामी हिंदी फिल्म “अबीर गुलाल” से हुई है. मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हुए एक आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे..

बुधवार को एक बयान में, ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने एक बार फिर भारतीय फिल्म और मनोरंजन उद्योग से सभी पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों के साथ काम नहीं करने का आह्वान किया.
एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा, ह्लपहले से जारी निर्देशों के बावजूद, हमें हाल ही में हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के लिए पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ काम किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है. पहलगाम में हुए हालिया हमले के मद्देनजर, एफडब्ल्यूआईसीई एक बार फिर किसी भी भारतीय फिल्म या मनोरंजन प्रोजेक्ट में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए बाध्य है. इसमें दुनिया में कहीं भी काम करना या प्रस्तुति देना शामिल है.ह्व

एफडब्ल्यूआईसीई ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में यह निर्देश जारी किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. पांच लाख से अधिक सदस्यों वाले एफडब्ल्यूआईसीई ने चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version