जम्मू. जम्मू की एक विशेष अदालत ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों को कथित रूप से पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों की 10 दिन की अतिरिक्त हिरासत प्रदान की. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 10 दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी, ताकि एनआईए मामले में अपनी जांच जारी रख सके.
दोनों को 22 जून को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन जम्मू की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया था. अदालत ने शुरू में एनआईए को पांच दिन की हिरासत दी, जिसके बाद मामला विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया.

एनआईए के अनुसार, आरोपियों ने हमले में शामिल तीन आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया और पुष्टि की कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे. संघीय एजेंसी ने आरोप लगाया कि परवेज और बशीर ने 22 अप्रैल के हमले से पहले पहलगाम के हिल पार्क में झोपड़ी में आतंकवादियों को पनाह दी थी. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे और 16 अन्य घायल हो गए थे. एनआईए ने कहा कि दोनों ने उन आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की, जिन्होंने धार्मिक पहचान के आधार पर पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया और मार डाला.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version