Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से मिलने बुधवार को कानपुर जाएंगे
Blog

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से मिलने बुधवार को कानपुर जाएंगे

atulpradhanBy atulpradhanApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम के परिजनों से मिलने बुधवार को कानपुर जाएंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के शोक संतप्त परिजनों से मिलने कानपुर जाएंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शुभम द्विवेदी 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे।

कानपुर के 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी की शादी दो महीने पहले, 12 फरवरी को हुई थी। जब खबर आई कि कश्मीर के पहलगाम में शुभम की उनकी पत्नी के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, तब द्विवेदी परिवार में हड़कंप मच गया।

सीमेंट का कारोबार करने वाली कंपनी चलाने वाले शुभम 16 अप्रैल को अपनी पत्नी और परिवार के नौ अन्य सदस्यों के साथ एक सप्ताह की छुट्टी पर कश्मीर गए थे। उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया, “रायबरेली और अमेठी का दौरा पूरा करने के बाद राहुल गांधी कानपुर में शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलेंगे।”

राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली और अमेठी का दो दिवसीय दौरा शुरू किया। अमेठी उनका पूर्व निर्वाचन क्षेत्र है, जहां से वह तीन बार सांसद चुने गए थे। इससे पहले मंगलवार को सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम हमले के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाने की मांग की।

राय ने याद दिलाया कि आतंकी हमले की खबर सुनते ही गांधी मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलने कश्मीर गए थे। 23 अप्रैल को शुभम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए राय ने कहा, “जब राष्ट्रीय एकता की बात आती है तो कांग्रेस और उसके नेतृत्व ने हमेशा राष्ट्र को सबसे पहले रखा है। राहुल शुभम के परिजनों से मिलकर उनका दुख साझा करने और उन्हें यह भरोसा दिलाने की योजना बना रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी इस समय उनके साथ खड़ी है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को शुभम के परिजनों से मिलने कानपुर गए थे। उसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मंगलवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर विमान से उतरने के बाद गांधी सीधे रायबरेली पहुंचे। वहां उन्होंने सिविल लाइंस चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने से पहले लोगों से मुलाक़ात की। गांधी के रायबरेली पहुंचने से पहले कुछ भाजपा पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों में से एक में ह्लतुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगेह्व और एक अन्य पोस्टर में “राहुल गांधी जी, हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए” लिखा था।

राहुल गांधी के उप्र दौरे से ठीक पहले, कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से ‘गायब’ शीर्षक से एक पोस्टर जारी किया गया, जो पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधता हुआ प्रतीत हुआ। इस पोस्टर ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया और कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पोस्ट की आलोचना की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleठाणे जिले में व्यवसायी से 12.2 लाख रुपये की ठगी के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज
Next Article चीन में रेस्तरां में आग लगने से 22 लोगों की मौत
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.