नयी दिल्ली. पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में सिर्फ एक विदेशी नागरिक था और वह नेपाल का है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इससे पहले अधिकारियों ने एक सूची तैयार की थी, जिसमें उत्तराखंड के एक निवासी को संयुक्त अरब अमीरात का नागरिक दिखाया गया था. हालांकि, बुधवार रात को सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की घोषणा की और कहा कि हमले में केवल एक विदेशी मारा गया है.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारा गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version