नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को यह बताना चाहिए कि वह पहलगाम आतंकी हमले के ढाई महीनों बाद सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेकर किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि सिन्हा कब इस्तीफा देंगे और इस पूरे मामले में जवाबदेही कब तय होगी? सिन्हा ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा है कि पहलगाम में सुरक्षा चूक हुई और वह उसकी जिम्मेदारी लेते हैं.

आतंकवादियों ने बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में कम से कम 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल द्वारा ढाई महीने बाद पहलगाम हमले की ज.म्मिेदारी लेना मारे गए निर्दोष पर्यटकों का अपमान है. उप राज्यपाल आख.रि किसका सुरक्षा कवच बन रहे हैं? जवाबदेही कब और किसकी तय होगी?” उन्होंने सवाल किया कि उप राज्यपाल इस्तीफा कब देंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version