राष्ट्रवाणी: अमित पांडेय, डोंगरगढ़। मोहारा क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब के डंप के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और मोहारा पुलिस की संयुक्त टीम ने खेत में बने बोरघर में छापा मारकर 497 पौवा यानी 89.46 बल्क लीटर शराब जब्त की है।

बरामद शराब में उत्तराखंड निर्मित रॉयल गोवा के 429 पौवा और छत्तीसगढ़ निर्मित जम्मू स्पेशल के 68 पौवा शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बोरघर से शराब के साथ बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। इसमें 2820 स्टीकर, 2541 लेबल पर्चियां, 303 खाली प्लास्टिक शीशियां और 598 ढक्कन शामिल हैं।

इतनी बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री मिलने के बाद पुलिस की जांच अब केवल शराब की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सक्रिय पूरे सप्लाई नेटवर्क पर फोकस किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दउवा वर्मा और नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटे कट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महेन्द्र वर्मा उर्फ बड़े कट्टी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी, स्टीकर और लेबल समेत पैकिंग सामग्री किसने उपलब्ध कराई और खाली शीशियों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद शराब को कहां खपाने की तैयारी थी। मोहारा क्षेत्र में पहले भी अवैध शराब डंपिंग के मामले सामने आ चुके हैं।

ऐसे में इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। अब पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने और अवैध शराब के कारोबार की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version