राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास को लेकर आज रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच खुली डिबेट हुई। इस दौरान आकड़े को लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर बहस हुई।

डिबेट के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर वार-पलटवार शुरू हो गया है। भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा है कि अगली बार किसी समझदार को भेजना। ‘छोटा रिचार्ज’ रील के लिए ही ठीक है।

वहीं भाजपा ने पोस्टर जारी कर लिखा है कि हवाबाजी का हुआ बंटाधार, भ्रम का गुब्बारा फूटा सही आंकड़ों के साथ। इसके अलावा भाजपा ने एक और पोस्टर जारी कर लिखा है – तुम्हारी इनकमिंग भी जनता ने बंद कर दी है मिस्टर एटीएम, अगली बार राहुल गांधी को भेजना। बता दें कि दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी।

इसके बाद आज ओपन डिबेट तय की गई और रायपुर प्रेस क्लब में दोनों नेता कार्यक्रम पहुंचे थे, जहां इस मुद्दे पर बहस हुई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version