Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»प्रासंगिक बने रहने के लिए मुझे भी खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना होगा: धोनी
Blog

प्रासंगिक बने रहने के लिए मुझे भी खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना होगा: धोनी

atulpradhanBy atulpradhanMarch 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रासंगिक बने रहने के लिए मुझे भी खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना होगा: धोनी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई: करिश्माई क्रिकेटर महेंद्र ंिसह धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर ंिकग्स की कप्तानी सौंपने के बावजूद पर्दे के पीछे से निर्णय लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

चेन्नई की रविवार की रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीत के बाद जियोस्टार से बात करते हुए धोनी ने गायकवाड़ के नेतृत्व, अपनी फॉर्म और मौजूदा लीग में की जा रही क्षेत्रीय कमेंट्री के बारे में भी बात की।

धोनी ने कहा, ‘‘बल्लेबाज अब जोखिम लेने को तैयार हैं। अब बल्लेबाजों का मानना ??है कि उचित क्रिकेट शॉट्स के साथ वे बड़े स्ट्रोक खेल सकते हैं और साथ ही वे अपने शॉट चयन में सुधार कर रहे हैं फिर चाहे वह तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्कूप हो, स्वीप हो या तेज गेंदबाज के खिलाफ रिवर्स स्वीप हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘मैं उनसे अलग नहीं हूं। मुझे भी खुद को ढालना होगा। जहां मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं, वहां मेरे लिए यही जरूरी है। आपको कोशिश करनी होगी और प्रासंगिक बने रहना होगा।’’ धोनी ने कहा, ‘‘हमने जिस तरह से 2008 में टी20 खेला था और जिस तरह से हम पिछले साल आईपीएल में खेले उसमें बहुत अंतर था। पहले विकेट काफी टर्न लेते थे लेकिन अब भारत के विकेट पहले की तुलना में काफी बेहतर बन गए हैं। यह बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल है।’’

चेन्नई ने धोनी के कप्तान रहते हुए पांच आईपीएल खिताब जीते, लेकिन उन्होंने 2024 के सत्र से पहले गायकवाड को कमान सौंप दी थी। धोनी ने कहा कि हालांकि वह गायकवाड़ के साथ चर्चा करते हैं, लेकिन वह उन पर अपनी सलाह नहीं थोपते हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘रुतुराज काफी समय से हमारी टीम का हिस्सा हैं। उनका स्वभाव बहुत अच्छा है, वह बहुत शांत हैं, बहुत धैर्यवान हैं। इसलिए हमने उन्हें कप्तान के रूप में चुना।’’ धोनी ने कहा,, ‘‘मुझे याद है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, मैंने उनसे यह भी कहा था, अगर मैं आपको सलाह देता हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसका पालन करना होगा।

मैं जितना संभव हो सके दूर रहने की कोशिश करूंगा। बहुत से लोगों को लगा कि मैं पर्दे के पीछे से फैसले कर रहा था। लेकिन सच तो यह है कि वह 99 फीसदी फैसले ले रहे थे।’’ एक अन्य खिलाड़ी जिसके साथ धोनी का गहरा रिश्ता है, वह हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली। धोनी ने कहा कि उनका रिश्ता पिछले कुछ वर्षों में दोस्ती में बदल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह रिश्ता पहले एक कप्तान और एक युवा खिलाड़ी के बीच था लेकिन समय के साथ हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए। अब हम दोनों कप्तान नहीं हैं और इसलिए हमें मैच से पहले बात करने का अधिक समय मिलता है।’’’

धोनी ने आईपीएल की क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बहुत अधिक क्षेत्रीय कमेंट्री नहीं सुनी है, लेकिन मुझे पता है कि बिहारी (भोजपुरी) कमेंट्री में बहुत अधिक जोश होता है। यह मुझे स्कूल के दिनों की रेडियो कमेंट्री की याद दिलाती है, जहां कमेंटेटर पूरी तरह से खेल में डूब जाते थे। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगता है।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजस्टिस यशवंत वर्मा से वापस लिए गए न्यायिक कार्य, आदेश जारी…
Next Article देश की शिक्षा व्यवस्था को खत्म करने में लगा है आरएसएस, इसे हमें मिलकर रोकना होगा: राहुल
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.