Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को करेंगे माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास
Country

प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को करेंगे माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को करेंगे माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही वह राजस्थान सहित कई राज्यों की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं भी देशवासियों को सर्मिपत करेंगे. मुख्­यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा से केंद्र व राज्य सरकार की लगभग एक लाख 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं.

इस दौरान प्रधानमंत्री माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास करेंगे जो प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में ऐतिहासिक कदम साबित होगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मोदी राजस्थान सहित कई राज्यों की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं भी देशवासियों को सर्मिपत करेंगे.

शर्मा ने मोदी के प्रस्तावित बांसवाड़ा दौरे की तैयारियों को लेकर यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपनी तय जिम्मेदारियों के अनुसार काम कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस एवं उदयपुर सिटी-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे.

उन्होंने ‘पीएम कुसुम योजना’ के लाभार्थियों एवं प्रधानमंत्री के बीच संवाद कार्यक्रम के लिए भी ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए. बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बांसवाड़ा का दौरा किया.

राठौड़ ने बांसवाड़ा में संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखने के लिए बांसवाड़ा आएंगे. प्रस्तावित परियोजना में 45,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है और यह ऊर्जा विकास के क्षेत्र में राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी.” उन्होंने कहा, “यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. तैयारियां चल रही हैं और पार्टी नेता तथा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ ब्लड सेन्टर द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन
Next Article तेलंगाना में छग के छह माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.