नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शीर्ष केंद्रीय मंत्री, सचिव और अर्थशास्त्री शामिल थे. इस बैठक में अगली पीढ़ी के सुधारों के मसौदे पर विचार-विमर्श किया गया, जो उनके स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में की गई प्रमुख घोषणाओं में से एक थी. इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के शीर्ष नौकरशाहों और अर्थशा्त्रिरयों के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल और ललन सिंह शामिल हुए.

मोदी ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अगली पीढ़ी के सुधारों के खाके पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की. हम सभी क्षेत्रों में त्वरित सुधारों के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे जीवन सुगमता, व्यवसाय सुगमता और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा.” प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में ‘अगली पीढ़ी के सुधारों’ और जीएसटी कानूनों में संशोधन के लिए एक कार्यबल बनाने की घोषणा की थी. उन्होंने अपने 103 मिनट के भाषण का एक बड़ा हिस्सा सेमीकंडक्टर से लेकर उर्वरकों तक कई क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित किया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version