नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति पर अडिग है. उत्तरी यरुशलम में एक बस स्टॉप पर फलस्तीनी हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. मीडिया में आई खबरों में इजराइली पुलिस, आपातकालीन बचाव सेवा और स्थानीय अस्पतालों के हवाले से यह जानकारी दी गई.

प्रधानमंत्री ने कहा, ”आज यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.” मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को टैग करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत सभी तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति पर अडिग है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version