जकार्ता. भारत के पैरा-बैडमिंटन दल ने इंडोनेशिया पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन दिखाया जिसमें प्रमोद भगत और सुकांत कदम की जोड़ी के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों ने अलग अलग वर्ग में स्वर्ण पदक जीते. तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद ने सुकांत के साथ मिलकर पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 के फाइनल में इंडोनेशिया के द्वियोको और सेटियावान को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

भारत का दबदबा एसएल3 और एसएल4 पुरुष एकल वर्ग में भी रहा जिसमें नितेश कुमार और शिवकुमार पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बने. महिला एकल एसयू5 में मनीषा रामदास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि एसएच6 में सुमति सिवन ने शानदार जीत से भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा. प्रमोद ने मिश्रित युगल में भी कांस्य पदक जीता जबकि तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन कृष्णा नागर ने पुरुष एकल एसएच6 में कांस्य और मिश्रित युगल एसएच6 में रजत पदक जीता.

कृष्णा और उनकी जोड़ीदार सुमति सिवन को फाइनल में इंडोनेशिया की सुभान और र्मिलना की जोड़ी से 13-21, 9-21 से हार मिली.
अन्य खिलाड़ियों में सोलाईमलाई (एसएच6 पुरुष), एस कुमार (डब्ल्यूएच1 पुरुष), प्रेम कुमार और अल्फिना जेम्स (मिश्रित युगल डब्लयूएच1-डब्ल्यूएच2) और अबू हुबैदा और प्रेम कुमार (पुरुष युगल डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2) ने भी देश के लिए पदक जीते.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version