Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रणवीर सिंह बने जिंदल स्टेनलेस का चेहरा, ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी – Rashtrawani |

April 10, 2026

‘धुरंधर 2’ का जादू सिर चढ़कर बोला, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी हुए दीवाने – Rashtrawani |

April 10, 2026

भारत की ग्रोथ पर ब्रेक? RBI ने 2026-27 के लिए GDP अनुमान घटाया – Rashtrawani |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»पश्चिम एशिया में तनाव: तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी से 13 लोगों की मौत; शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला
International

पश्चिम एशिया में तनाव: तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी से 13 लोगों की मौत; शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पश्चिम एशिया में तनाव: तेहरान के रिहायशी इलाकों पर बमबारी से 13 लोगों की मौत; शरीफ यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेहरान: सोमवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया के अनुसार, यह हमला शहर के नजदीकी इलाके में हुआ, हालांकि इमारत को निशाना बनाए जाने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि हमले के बाद इलाके में भारी तबाही का मंजर है और राहत व बचाव कार्य जारी है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ के अभी भी दबे होने की आशंका है।

तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हवाई हमला

इसी दौरान तेहरान स्थित शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को भी निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, हमले में विश्वविद्यालय की कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा, साथ ही पास स्थित गैस वितरण केंद्र भी प्रभावित हुआ। हालांकि, विश्वविद्यालय परिसर के भीतर असल लक्ष्य क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। युद्ध के चलते देशभर के शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और सभी कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं, जिससे कैंपस पहले से ही खाली था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई घंटों तक आसमान में नीचे उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाजें गूंजती रहीं, जिससे हालात और भयावह हो गए।

गौरतलब है कि इस यूनिवर्सिटी पर पहले भी कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं, क्योंकि इसका नाम ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और सैन्य अनुसंधान से जोड़ा जाता रहा है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से ईरान की अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है।

इस्राइल-UAE ने भी अलर्ट जारी किया

इधर, इस्राइल में सुरक्षा एजेंसियों ने एक मिसाइल अलर्ट जारी किया, जबकि संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में भी दो बार ऐसे अलर्ट बजाए गए। वहां एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि ईरान की ओर से किस लक्ष्य को निशाना बनाया गया था। कुवैत ने भी दावा किया है कि उसने रातभर कई बार अपने एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए संभावित खतरों को रोका।

कोम के रिहायशी इलाके में हुए हमले में पांच लोगों की मौत

इस बीच, ईरान के सरकारी अखबार IRAN डेली ने ऑनलाइन जानकारी देते हुए बताया कि कोम शहर के एक रिहायशी इलाके में हुए हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। कोम, तेहरान के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख शिया धार्मिक केंद्र है। हालांकि, इस हमले का असली लक्ष्य क्या था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ईरान ने पिछले कुछ दिनों से युद्ध में हुए कुल नुकसान या हताहतों के आंकड़े भी सार्वजनिक नहीं किए हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक
Next Article ईरान पर हमले का समय तय: ट्रंप बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक; होर्मुज को लेकर अमेरिकी धमकी से बढ़ा वैश्विक तनाव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संशय बरकरार; जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, ईरान ने साधी चुप्पी

April 10, 2026
International

पूर्ण समझौते तक अमेरिकी सेना ईरान में रहेगी’, ट्रंप का अल्टीमेटम; लेबनान पर फिर बरसे बम

April 9, 2026
International

शरीफ की होशियारी की खुली पोल, US ने बताया सीजफायर की जानकारी शेयर करने से पहले ट्रंप ने किया था चेक

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

रणवीर सिंह बने जिंदल स्टेनलेस का चेहरा, ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी – Rashtrawani |

April 10, 2026

‘धुरंधर 2’ का जादू सिर चढ़कर बोला, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी हुए दीवाने – Rashtrawani |

April 10, 2026

भारत की ग्रोथ पर ब्रेक? RBI ने 2026-27 के लिए GDP अनुमान घटाया – Rashtrawani |

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.