पटना: पटना के किदवईपुरी इलाके में 34 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान पेशे से चिकित्सक अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि श्रेया (34) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि श्रेया के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति के विवाहेतर संबंध उसकी मौत का कारण हो सकते हैं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version