Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»प्यार, शादी के झांसे में लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बना लड़की, अब प्रेमी ने दिया धोखा
Country

प्यार, शादी के झांसे में लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बना लड़की, अब प्रेमी ने दिया धोखा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
प्यार, शादी के झांसे में लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बना लड़की, अब प्रेमी ने दिया धोखा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 वर्षीय एक युवक द्वारा एक दूसरे युवक के कथित प्यार और शादी के झांसे में आकर अपना लिंग परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है.पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हालांकि, लिंग परिवर्तन कराने के कुछ महीनों के बाद प्रेमी ने कथित तौर पर उसे छोड़ दिया, जिसके लिए वह लड़की बना.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के शादी से मुकरने के बाद पीड़िता (लिंग परिवर्तन कराने वाला युवक) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि इस अजीबो-गरीब मामले में यह बात भी सामने आई है कि दोनों युवक कुछ सालों तक साथ रहे और समलैंगिक संबंध भी बनाए. अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता और आरोपी की पहली मुलाकात करीब 10 साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी.

रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने उस पर लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराने का दबाव डाला था. हालांकि, उसने सर्जरी के बाद कथित तौर पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया. गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने बलात्कार और शारीरिक शोषण सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

उन्होंने बताया कि इस मामले को जीरो’ एफआईआर के रूप में दर्ज कर नर्मदापुरम पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है क्योंकि आरोपी युवक वहीं का रहने वाला है. जीरो’ एफआईआर किसी भी पुलिस थाना द्वारा क्षेत्राधिकार की परवाह किये बिना, तब दर्ज किया जाता है, जब उसे किसी संज्ञेय अपराध के संबंध में शिकायत मिलती है.

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों लगभग 25 वर्ष के हैं और तकरीबन 10 साल पहले दोनों की मुलाकात नर्मदापुरम में हुई थी और फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई. पीड़िता भोपाल के ओबेदुल्लागंज का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक वशीकरण और तंत्र मंत्र भी करता है और उसने इसी का इस्तेमाल कर उसका शारीरिक शोषण किया और लिंग परिवर्तन के लिए दबाव बनाया.

मर्सकोले ने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और लड़की बन गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें उसके लिंग परिवर्तन की पुष्टि हुई है. पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि सर्जरी के कुछ महीनों बाद ही आरोपी युवक ने धीरे-धीरे उससे किनारा करना शुरू कर दिया और फिर शादी से भी इनकार कर दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘अर्बन नक्सल’ को वारी यात्रा से जोड़ने वाली एमएलसी की टिप्पणी के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
Next Article एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..’, कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.