Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»रॉबर्ट वाद्रा ईडी के समक्ष पेश होने को तैयार, समन से बचने का कोई इरादा नहीं: वकील
Country

रॉबर्ट वाद्रा ईडी के समक्ष पेश होने को तैयार, समन से बचने का कोई इरादा नहीं: वकील

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रॉबर्ट वाद्रा ईडी के समक्ष पेश होने को तैयार, समन से बचने का कोई इरादा नहीं: वकील
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा के वकील सुमन खेतान ने बृहस्पतिवार को कहा कि रॉबर्ट वाद्रा का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन से बचने का कोई इरादा नहीं है और वह इस महीने के अंत में अपनी विदेश यात्रा से पहले या बाद कभी भी जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं.

वकील की यह टिप्पणी वाद्रा के ईडी के समक्ष पेश न होने के दो दिन बाद आई है. वाद्रा ब्रिटेन के कथित हथियार बिचौलिया संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के समन पर 10 जून को पेश नहीं हुए थे. उनके वकील ने कहा कि रॉबर्ट वाद्रा को ईडी ने 10 जून को मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके, क्योंकि नौ जून को उन्हें फ्लू जैसे लक्षण थे और उन्होंने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड परीक्षण कराया था.

उन्होंने कहा कि वाद्रा अपना बयान वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दर्ज करने को तैयार थे, लेकिन एजेंसी ने उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया. प्रवर्तन निदेशालय उनकी भौतिक उपस्थिति चाहता था. खेतान ने कहा, ”मेरे मुवक्किल रॉबर्ट वाद्रा को कुछ मीडिया रिपोर्ट के बारे में पता चला है, जिसमें कहा गया है कि मेरे मुवक्किल ईडी के समन से बच रहे हैं. मेरे मुवक्किल आपके ध्यान में सही तथ्य लाना चाहते हैं और स्पष्ट रूप से बताना चाहते हैं कि ऐसी मीडिया रिपोर्ट पूरी तरह से असत्य हैं.”

उन्होंने एक बयान में कहा, ”वाद्रा ने पिछले दस वर्षों से ईडी के सभी समन, सूचना और दस्तावेज की मांगों का अनुपालन किया है. उन्होंने बार-बार अधिकारियों के साथ अपने पूर्ण सहयोग की पुष्टि की है और साबित किया है कि वह भारत के कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में अपना पूर्ण सहयोग जारी रखेंगे.” वकील ने कहा कि वाद्रा इस महीने के अंत में अपनी बेटी के ‘कॉलेज ग्रेजुएशन’ समारोह में भाग लेने के लिए विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं.

उनके वकील ने कहा, ”वह (वाद्रा) यात्रा से पहले या बाद में किसी भी समय कार्यवाही में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं. ऐसा उन्होंने पहले भी कई बार किया है.” खेतान ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हाल ही में भारी मात्रा में दस्तावेज जमा कराये हैं और ईडी द्वारा अतीत में पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं.

वाद्रा के वकील ने कहा, ”यह ईडी के रिकॉर्ड में दर्ज है कि श्री वाद्रा को जब भी बुलाया गया है, वह नियमित रूप से और बार-बार निदेशालय के समक्ष पेश हुए हैं. यह सोचने का कोई आधार या कारण नहीं है कि श्री वाद्रा कभी भी ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगते समय कोई गलत कारण बताने की कोशिश करेंगे.” सूत्रों ने कहा कि वाद्रा ने मंगलवार के समन स्थगित करने का अनुरोध किया था और अब उन्हें एक नयी तारीख दी जाएगी. सूत्रों ने कहा कि ईडी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत वाद्रा का बयान दर्ज करना चाहता है और फिर अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर करना चाहता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअहमदाबाद विमान दुर्घटना : विमान में सवार एक यात्री जीवित बचा
Next Article राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और राज ने एक-दूसरे पर लगाया मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.