Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम को बनाया गया मुख्य आरोपी
Country

Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम को बनाया गया मुख्य आरोपी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Raja Raghuvanshi: राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम को बनाया गया मुख्य आरोपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Raja Raghuvanshi: मेघालय पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। आरोपपत्र में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य को भी हत्या का आरोपी बनाया गया है। मेघालय पुलिस ने एक बयान में कहा कि इंदौर के व्यवसायी की हत्या के मामले में सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 790 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

सोनम समेत सभी पांच आरोपी पुलिस हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सोनम और राज के अलावा, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान पर राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। 23 मई को अपने हनीमून के दौरान सोनम ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या की धारा 103 (I), अपराध के सबूतों को मिटाने की धारा 238 (a) और आपराधिक षड्यंत्र की धारा 61 (2) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद तीन सह-आरोपियों के खिलाफ भी दाखिल किया जाएगा पूरक आरोपपत्र
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सईम ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तीन और सह-आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इन तीन सह-आरोपियों में प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर, उस इमारत का मालिक जहां सोनम अपराध करने के बाद छिपी थी, और इलाके के सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरबार शामिल हैं। जेम्स, तोमर और अहिरवार को सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल तीनों जमानत पर बाहर हैं।

क्या है पूरा मामला
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। पुलिस के अनुसार, शादी से पहले सोनम, अपने परिवार की फर्नीचर की शीट बनाने वाली फैक्ट्री के कर्मचारी राज कुशवाहा के साथ रिश्ते में थी और वह राजा से शादी से खुश नहीं थी। सोनम भी अपना पारिवारिक व्यवसाय संभालती थी। शादी के बाद राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघायल पहुंचे, जहां से 23 मई को दोनों लापता हो गए। बाद में जंगल से राजा का शव बरामद हुआ। लापता सोनम की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी तो वह 8 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। पूछताछ में सोनम ने राजा की हत्या की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल आकाश, विशाल और आनंद को उत्तर प्रदेश और इंदौर तथा मध्य प्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया गया। बाद में राज कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 11 जून को, सोनम ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के जरिए उपलब्ध होगी सिंचाई सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article ग्रामोद्योग विभाग की समीक्षा बैठक : छोटे उद्योगों से बड़े रोजगार की ओर कदम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

March 19, 2026

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.