Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»राजनाथ ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष की आलोचना की
Country

राजनाथ ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष की आलोचना की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राजनाथ ने संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष की आलोचना की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना: रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने कांग्रेस नीत विपक्ष पर सशस्त्र बलों द्वारा प्रर्दिशत वीरता की सराहना करने के बजाय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने का शनिवार को आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष ने यहां एक मीडिया घराने द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस उग्रवाद के प्रति ‘‘नरम’’ रही और उसने ‘‘वोट बैंक’’ की खातिर ‘‘भगवा आतंकवाद’’ का सिद्धांत गढकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश की।

ंिसह ने दावा किया, ‘‘हाल में, हमने संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की। दोनों ही बहस 16-16 घंटे तक चलीं। विपक्ष, जिसने आक्रामक रुख अपनाया था, हक्का-बक्का रह गया।’’ उन्होंने कहा कि यह ‘‘खेदजनक’’ है कि विपक्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठा रहा है, जिसमें देश के बहादुर सशस्त्र बलों ने कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर देश के सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करना आवश्यक है।

ंिसह ने कहा, ‘‘अतीत में भी यही परंपरा रही है। वर्ष 1971 के युद्ध के दौरान (जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं), हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन सरकार का पूरे दिल से समर्थन किया था।’’ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 1999 में जब कारगिल की घटना हुई थी और वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, ‘‘राजनीतिक और सामाजिक एकता’’ प्रर्दिशत हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद को हमेशा के लिए जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए ऐसी एकता आवश्यक है।’’

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और पिछली कांग्रेस सरकारों के ‘‘नरम’’ रुख के बीच के अंतर को भी रेखांकित किया, जो ‘‘वोट बैंक’’ और ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ की ंिचताओं से दबी हुई थी।
ंिसह ने 2013 में गांधी मैदान में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘लोग आज भी 2014 से पहले के दौर को याद करके सिहर उठते हैं, जब आतंकवादी हमले आम बात हो गए थे। इसी शहर में सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए थे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘दूसरी तरफ, जैसा कि हमने मालेगांव विस्फोट मामले में देखा, भगवा आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसाया गया। फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता। हम भी यही कहते आए हैं।’’ इस मामले में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी आरोपियों को हाल में बरी कर दिया गया।

ंिसह ने कहा, ‘‘वोट बैंक की राजनीति आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करती है। पिछले 11 वर्षों में, इस खतरे के खिलाफ हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है। हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल आसमान छू रहा है। जो कुछ भी इस उत्साह को कम करता है, वह न तो राष्ट्रहित में है और न ही जनहित में।’’

ंिसह ने मोदी के नेतृत्व में ‘‘तेज आर्थिक प्रगति’’ का भी जिक्र किया और कहा, ‘‘एक दशक पहले हम दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थे। आज हम चौथे स्थान पर हैं। अब कोई भी ताकत हमें शीर्ष पर पहुंचने से नहीं रोक सकती। देश सुरक्षित हाथों में है, और बिहार भी, जहां राजग सत्ता में है। यह विजयी जोड़ी और मजबूत होती जाए, यही कामना है।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईयरफोन लगाकर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौत
Next Article तेजस्वी यादव ने मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने का दावा किया, उपमुख्यमंत्री ने किया खंडन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.