Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»राज्य में पहली बार दीपावली के दिन स्वच्छता दीदीयों व कमांडो का गृह मंत्री शर्मा ने अपने निवास में किया सम्मान, साथ में जलपान भी किया
Chhattisgarh

राज्य में पहली बार दीपावली के दिन स्वच्छता दीदीयों व कमांडो का गृह मंत्री शर्मा ने अपने निवास में किया सम्मान, साथ में जलपान भी किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 20, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राज्य में पहली बार दीपावली के दिन स्वच्छता दीदीयों व कमांडो का गृह मंत्री शर्मा ने अपने निवास में किया सम्मान, साथ में जलपान भी किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कवर्धा। पर्व से पूर्व और पर्व के उपरांत जो हाथ स्वच्छता का प्रकाश प्रसारित करते है ऐसे स्वच्छता दूतों का आज दीपावली के अवसर पर उप मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने अपने निज निवास पर नगरपालिका परिक्षेत्र के लगभग 200 सफाई श्रमिक कमांडो को आमंत्रित कर उनके साथ जलपान किया और सादर सम्मान करते हुए उपहार भेंट किया। गौरतलब है कि छतीसगढ़ राज्य मे दीपावली के अवसर पर प्रथम बार किसी मंत्री ने अपने निज निवास में ऐसा आत्मीय आयोजन साकारित कराया है।

विदित हो कि नगर में जब भी त्यौहारों का उल्लास छाता है और घर-घर दीपों की जगमगाहट होती है, तब शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं हमारे स्वच्छता दीदी और स्वच्छता कर्मी भाई जो प्रातः काल से लेकर देर तक सड़कों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों को चमकाते रहते हैं। इन्हीं निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले स्वच्छता कर्मियों के सम्मान आज उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए नगर की लगभग दो सौ स्वच्छता टीम के महिला और पुरुष सदस्यों को फटाखे, मिठाई और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि उन हाथों का सम्मान करना भी है जो हमारे नगर को रोजाना प्रदूषण और गंदगी से मुक्त करते हैं।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि त्यौहारों से पूर्व नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने का सबसे बड़ा दायित्व हमारी स्वच्छता टीम के दीदी और भाइयों का रहता है जो बिना किसी दिखावे के समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चन्द्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि स्वच्छता दीदी, कमांडो उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वच्छता कर्मियों को “स्वच्छता के प्रकाश दीप” बताते हुए कहा कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार ये स्वच्छता योद्धा हमारे समाज से गंदगी और अव्यवस्था को दूर कर स्वच्छता का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि इस दीपोत्सव पर इनका सच्चे मन से मान-सम्मान करें, इनका अभिवादन करें और दिल से धन्यवाद दें, क्योंकि यही हमारी वास्तविक कृतज्ञता होगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जिन लोगों ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है, वे हमारे यही स्वच्छता दीदी और भाई हैं, जिन्होंने जमीन पर रहकर इस अभियान को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे समय-समय पर इन कर्मियों से संवाद स्थापित करें और इनके कार्यों की सराहना करते रहें।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि आज मिल रहे इस सम्मान से हमारा मनोबल कई गुना बढ़ा है और हम पूरी निष्ठा के साथ नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ भी दीं। सभी स्वच्छता कर्मियों ने भी सामूहिक रूप से कवर्धा के स्थानीय विधायक विजय शर्मा के इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है।

ज्ञातव्य हो कि नगरवासियों ने नगर विधायक के इस आत्मीय पहल व प्रेरक कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते इसे प्रेरणादायी बताया। इस आत्मीय आयोजन पर उपस्थित समस्त लोगों ने स्वच्छता कर्मियों के अथक परिश्रम को सराहा। वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भी स्थानीय विधायक द्वारा किए गए इस सम्मानजनक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में समाज में सबसे अधिक सम्मान के हकदार वे लोग हैं जो बिना किसी कैमरे, मंच या चर्चा के प्रतिदिन सुबह से पहले जागकर पूरे नगर को चमकाने में जुट जाते हैं।

स्वच्छताकर्मी ही वही वास्तविक दीप है जो स्वच्छता का प्रकाश प्रसारित करते है। आज का यह आयोजन केवल उपहार वितरण का कार्यक्रम नहीं था बल्कि समाज में स्वच्छता कर्मियों की गरिमा और महत्व को स्थापित करने का एक सशक्त संदेश था जिसने यह सिद्ध किया कि वास्तविक दीप वही हैं जो अपने कर्म से दूसरे के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि आज मिल रहे इस सम्मान से हमारा मनोबल कई गुना बढ़ा है और हम पूरी निष्ठा के साथ नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएँ भी दीं। सभी स्वच्छता कर्मियों ने भी सामूहिक रूप से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआत्मसमर्पित नक्सलियों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में फेंका पर्चा, सक्रिय नक्सलियों से की हथियार छोड़ने की अपील
Next Article नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के ‘जेलर’, 84 की उम्र में असरानी का निधन; अंतिम समय में पत्नी से कही थी ये बात
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.