Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»राज्यों को GST राजस्व नुकसान का मुआवजा मिले, कटौती का लाभ आम लोगों तक पहुंचे : बालगोपाल
Business

राज्यों को GST राजस्व नुकसान का मुआवजा मिले, कटौती का लाभ आम लोगों तक पहुंचे : बालगोपाल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राज्यों को GST राजस्व नुकसान का मुआवजा मिले, कटौती का लाभ आम लोगों तक पहुंचे : बालगोपाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा है कि जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए, लेकिन अगर वार्षिक राजस्व हानि की भरपाई नहीं की गई, तो राज्य अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में असमर्थ होंगे.

केरल के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को युक्तिसंगत बनाने से वार्षिक राजस्व हानि 8,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. इस बात पर जोर देते हुए कि आर्थिक वृद्धि पूरे देश के लिए फायदेमंद होनी चाहिए, बालगोपाल ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रगतिशील कराधान का मतलब सभी के लिए कम कर नहीं होना चाहिए और उच्च आय या उच्च श्रेणी की विलासिता की वस्तुओं पर अधिक कर लगाया जाना चाहिए, जो कि सामान्य अच्छा कराधान अभ्यास है.

केंद्र और राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली जीएसटी परिषद ने तीन सितंबर को दो-दर वाली जीएसटी संरचना पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत – को मंजूरी दी. 22 सितंबर से प्रभावी होने वाली संशोधित दरें बड़ी संख्या में वस्तुओं की कीमतों में कमी लाएंगी. केरल ने दरों को युक्तिसंगत बनाने की पहल का स्वागत किया है, लेकिन वह राजस्व हानि की भरपाई के लिए कोई क्षतिपूर्ति व्यवस्था न होने को लेकर चिंतित है. वर्तमान में, चार दर स्लैब हैं – पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत.

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में, बालगोपाल ने जोर देकर कहा कि यदि जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया राज्य के लिए सभी सुरक्षा उपायों के साथ काम नहीं करती है, तो भविष्य में यह स्थिति सार्वजनिक वित्त के लिए हानिकारक होगी.

केरल में सत्तारूढ. माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ”जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने से करों में भारी छूट मिलेगी और आने वाले दिनों में कीमतों में कमी आनी चाहिए. इसका लाभ आम उपभोक्ताओं ‘आम आदमी’ को मिलना चाहिए… पहले, जब भी दरों को युक्तिसंगत बनाया गया (2017-18 में), कर के अंतर का लाभ लोगों को नहीं दिया गया.” मंत्री ने कहा कि जीएसटी, बिक्री कर और मूल्य र्विधत कर (वैट) राज्यों के लिए राजस्व आय के मुख्य स्रोतों में से हैं, जबकि केंद्र के पास और भी कई विकल्प हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर राजस्व हानि की भरपाई नहीं की गई, तो राज्य स्वास्थ्य, शिक्षा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाएंगे.

केरल स्थित गुलाटी इंस्टिट्यूट ऑफ फाइनेंस एंड टैक्सेशन के अनुसार, जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के कारण राज्य को होने वाला वार्षिक राजस्व घाटा 8,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है, जिसमें सिर्फ वस्तुओं से संबंधित राजस्व घाटा लगभग 6,300 करोड़ रुपये आंका गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसूर्यकुमार और सलमान ने एशिया कप मैच के टॉस के दौरान नहीं मिलाया हाथ
Next Article ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, उर्वशी रौतेला को समन जारी किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.