Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»राज्यसभा में द्रमुक सदस्य नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर आए, बैठक बार बार बाधित हुई
Blog

राज्यसभा में द्रमुक सदस्य नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर आए, बैठक बार बार बाधित हुई

atulpradhanBy atulpradhanMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राज्यसभा में द्रमुक सदस्य नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर आए, बैठक बार बार बाधित हुई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: दक्षिणी राज्यों में परिसीमन का विरोध कर रहे द्रमुक सदस्यों के इस मुद्दे पर नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर सदन में आने के कारण बृहस्पतिवार को भोजनावकाश से पहले राज्यसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित हुई।

पूर्वाह्न 11 बजे सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन की बैठक आरंभ होने के कुछ ही देर बाद, कोई कारण बताए बिना दोपहर 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी थी। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद सदन की बैठक 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘मैं आज पूर्वाह्न 11.30 बजे अपने कक्ष में सदन के नेताओं की बैठक बुलाऊंगा। मैंने कुछ समय पहले इस सभा में जो कुछ देखा है, मैं सदस्यों को बताऊंगा।’’

जब सभापति ने यह कहा तब सदन में किसी प्रकार का न तो कोई व्यवधान था और न ही किसी प्रकार का कोई हंगामा हो रहा था। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे बैठक शुरू होने पर उप सभापति हरिवंश ने कोई कारण बताए बिना बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। पंद्रह मिनट बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू होने पर उन्होंने बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इस बार भी उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। सूत्रों ने बताया कि द्रमुक सदस्यों के नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर आने पर सभापति धनखड़ ने आपत्ति जताई। उन्होंने सदस्यों को सदन में नारे लिखी टी-शर्ट नहीं पहन कर आने को कहा।

हालांकि द्रमुक सदस्य अपनी बात पर अड़े रहे और नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर ही सदन में गए जिसके चलते कार्यवाही बार बार बाधित हुई। सदस्यों की टी-शर्ट पर ‘फेयर डीलिमिटेशन (निष्पक्ष परिसीमन)’ और ‘तमिलनाडु विल फाइट, तमिलनाडु विल विन (तमिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा)’ के नारे लिखे थे। द्रमुक के एक सदस्य ने बताया कि धनखड़ सदस्यों से सदन में नारे लिखी टी-शर्ट नहीं पहन कर आने पर जोर दे रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article`नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की: अमित शाह
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के भरवाड़ समुदाय से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आग्रह
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.