Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»रणदीप हुड्डा ने सेल्यूलर जेल का दौरा किया, ‘स्वातांत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग को किया याद
Entertainment

रणदीप हुड्डा ने सेल्यूलर जेल का दौरा किया, ‘स्वातांत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग को किया याद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रणदीप हुड्डा ने सेल्यूलर जेल का दौरा किया, ‘स्वातांत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग को किया याद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर सेलुलर जेल की कई तस्वीरें साझा कीं जहां उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म “स्वातांत्र्य वीर सावरकर” की शूटिंग की थी. मार्च 2024 में रिलीज हुई फिल्म “स्वातंर्त्य वीर सावरकर” भारतीय राजनीतिज्ञ विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित थी. इसमें अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
अभिनेता(49) ने तस्वीरें साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “श्री विजयपुरम (पोर्ट ब्लेयर). सेलुलर जेल. सागर प्राण तलमलला (प्रसिद्ध मराठी कविता) के 115 वर्ष हो गए. उस सेलुलर जेल में दोबारा जाना, जहां वीर सावरकर ने कभी कष्ट झेले थे, जहां मैंने वीर सावरकर फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट किया था, और उस जेल में उनकी प्रतिमा का अनावरण देखना, जो कभी खौफनाक काला पानी हुआ करती थी, मेरे लिए बेहद खास अनुभव है. सच्चाई हमेशा अमर रहती है.”

रणदीप ने आगे लिखा “इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात थी, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भगवत जी और भारत के माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से उसी स्थान पर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है जो कभी वीर सावरकर के अपार बलिदान का साक्षी रहा था.” उन्होंने कहा, “पोर्ट ब्लेयर में इतिहास, बलिदान और बहु प्रतीक्षित सम्मान का संगम! वीर सावरकर की विरासत आज बुलंद है, अंतत? उन्हें उस स्थान पर सम्मानित किया गया जहां उन्होंने कभी अकल्पनीय कठिनाइयों का सामना किया था. वंदे मातरम.” फिल्म में अंकिता लोखंडे और तीर्थ मुरबादकर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत : अखिलेश
Next Article द.अफ्रीका: मंदिर ढहने की घटना में मारे गए चार लोगों में भारतीय मूल का व्यक्ति भी शामिल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.