Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»राष्ट्रमंडल खेल घोटाला: अदालत ने सुरेश कलमाडी के खिलाफ मामले में ईडी की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार की
Blog

राष्ट्रमंडल खेल घोटाला: अदालत ने सुरेश कलमाडी के खिलाफ मामले में ईडी की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार की

atulpradhanBy atulpradhanApril 29, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राष्ट्रमंडल खेल घोटाला: अदालत ने सुरेश कलमाडी के खिलाफ मामले में ईडी की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने 13 वर्ष पुराने एक मामले का सोमवार को पटाक्षेप करते हुए 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व प्रमुख सुरेश कलमाडी और तत्कालीन महासचिव ललित भनोट तथा अन्य के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार कर ली. रिपोर्ट को स्वीकार किए जाने से 15 वर्ष पहले हुए कथित घोटाले में धन शोधन का पहलू समाप्त हो गया है.

साल 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) के आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों से देश में भारी राजनीतिक हंगामा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान मामले सहित कई आपराधिक और धन शोधन के मामले दर्ज किए गए. कलमाडी और अन्य पर खेलों के लिए दो महत्वपूर्ण अनुबंधों के आवंटन और निष्पादन में कदाचार का आरोप लगाया गया था.

विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने कहा कि सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला पहले ही बंद कर दिया है, जिसके आधार पर ईडी ने धन शोधन की जांच शुरू की थी और रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया. इस मामले में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के तत्कालीन सीओओ विजय कुमार गौतम, उसके तत्कालीन कोषाध्यक्ष ए के मट्टो, इवेंट नॉलेज र्सिवस (ईकेएस), स्विट्जरलैंड और सीईओ क्रेग गॉर्डन मेलाचे का भी नाम शामिल था. न्यायाधीश ने ईडी के इस कथन पर गौर किया कि उसकी जांच के दौरान धन शोधन का अपराध नहीं पाया गया.

न्यायाधीश ने कहा, ह्लचूंकि जांच के दौरान अभियोजन पक्ष पीएमएलए की धारा 3 (धन शोधन) के तहत कोई मामला बनाने में विफल रहा है… “चूंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच किये जाने के बावजूद पीएमएलए की धारा 3 के तहत कोई अपराध स्थापित नहीं हुआ है या किया गया है, इसलिए वर्तमान ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) को जारी रखने का कोई कारण नहीं है. परिणामस्वरूप, ईडी द्वारा दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की जाती है,” ईडी ने धन शोधन की जांच सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के आधार पर शुरू की थी.

सीबीआई के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित कार्य अनुबंध गेम्स वर्कफोर्स र्सिवस (जीडब्ल्यूएस) और गेम्स प्लानिंग, प्रोजेक्ट एंड रिस्क मैनेजमेंट र्सिवसेज (जीपीपीआरएमएस) को दिए गए थे. सीबीआई ने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्तियों ने जानबूझकर और गलत तरीके से दो ठेके देकर ईकेएस और अर्न्स्ट एंड यंग के संघ को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया और राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति को 30 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया. सीबीआई ने बाद में जनवरी 2014 में एक ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दायर की, जिसमें कहा गया कि ह्लमामले की जांच के दौरान कोई भी सबूत सामने नहीं आयाह्व और प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों को आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ प्रमाणित नहीं किया जा सका.

राष्ट्रमंडल, 2जी मामलों में देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगें प्रधानमंत्री और केजरीवाल: कांग्रेस

कांग्रेस ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की “क्लोजर रिपोर्ट” अदालत द्वारा स्वीकार किए जाने का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि ”देश को गुमराह करने के लिए” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए. दिल्ली की एक अदालत ने 13 वर्ष पुराने एक मामले का सोमवार को पटाक्षेप करते हुए 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के पूर्व प्रमुख सुरेश कलमाडी और तत्कालीन महासचिव ललित भनोट तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की “क्लोजर रिपोर्ट” स्वीकार कर ली. रिपोर्ट को स्वीकार किए जाने से 15 वर्ष पहले हुए कथित घोटाले में धनशोधन का पहलू समाप्त हो गया है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”वर्ष 2014 से पहले, अरविंद केजरीवाल और भाजपा ने जुगलबंदी करके कांग्रेस को बदनाम करने के लिए 2ॠ और कॉमनवेल्थ जैसे झूठे घोटाले गढ़े. दो बेहद ईमानदार और सर्मिपत नेताओं- डॉ. मनमोहन सिंह और श्रीमती शीला दीक्षित- पर झूठे आरोप लगाए गए.” उन्होंने कहा, “टू जी का सच पहले ही अदालत में सामने आ चुका था. आज, कॉमनवेल्थ मामले में भी ईडी की क्लोज.र रिपोर्ट को अदालत ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने दावा किया कि (इससे) साफ है कि दोनों आरोप झूठे थे. रमेश ने कहा, ”देश को गुमराह करने के लिए नरेन्द्र मोदी और अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस और भारत की जनता से माफ.ी मांगनी चाहिए. सत्यमेव जयते!”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपहलगाम हमले के बाद से असम में ‘पाकिस्तान का बचाव’ करने के आरोप में 24 लोग गिरफ्तार: मुख्यमंत्री
Next Article जगन्नाथ मंदिर पुरी गेस्ट हाउस की फर्जी वेबसाइट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.