Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»रायपुर: छात्राओं की तस्वीरों को एआई की मदद से छेड़छाड़ करने के आरोप में IIIT छात्र गिरफ्तार
Chhattisgarh

रायपुर: छात्राओं की तस्वीरों को एआई की मदद से छेड़छाड़ करने के आरोप में IIIT छात्र गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रायपुर: छात्राओं की तस्वीरों को एआई की मदद से छेड़छाड़ करने के आरोप में IIIT छात्र गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसग­ढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने नवा रायपुर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की छात्राओं के फोटो को कृत्रिम मेधा (एआई) ‘टूल्स’ की मदद से अश्लील तस्वीरों में बदलने के आरोप में 21 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नवा रायपुर) विवेक शुक्ला ने बताया कि संस्थान के कुलसचिव (प्रभारी) डॉक्टर श्रीनिवास के जी की शिकायत के बाद द्वितीय वर्ष के छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली को उसके पैतृक जिले बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.
शुक्ला ने बताया, ”मामला सामने आने के बाद पुलिस का एक दल संस्थान पहुंचा था. प्रबंधन ने बताया कि संस्थान के पुरुष छात्रावास में रहने वाले अली ने कथित तौर पर ‘एआई इमेज जेनरेशन और एडिटिंग टूल्स’ की मदद से लगभग 36 छात्राओं के फोटो में छेड़छाड़ करके अश्लील तस्वीरें बनाई हैं.” उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से शिकायतें मिलने के बाद संस्थान प्रबंधन ने आंतरिक जांच की थी और अली को संस्थान से निलंबित कर दिया गया तथा उसका मोबाइल फोन एवं लैपटॉप जब्त कर लिया.

उन्होंने बताया कि बाद में कुलसचिव ने राखी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि संस्थान के छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली ने एआई का उपयोग कर कुछ छात्राओं की आपत्तिजनक और झूठी छवियां तैयार की हैं. कुलसचिव का आरोप है कि इस घटना से संबंधित छात्राओं एवं उनके परिजनों को सामाजिक-मानसिक क्षति पहुंची है तथा संस्थान की प्रतिष्ठा को भी अपूर्णीय क्षति हुई है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संस्थान की शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आई टी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. उन्होंने बताया, ”अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि छेड़छाड़ की गई तस्वीरें प्रसारित या वायरल की गई हैं. प्रबंधन ने यह भी संकेत नहीं दिया है कि तस्वीरें ऑनलाइन साझा की गई हैं.” उन्होंने बताया कि ‘एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट’ तथा राखी पुलिस के संयुक्त दल ने पीड़ितों से विस्तृत पूछताछ की . आरोपी ने पूछताछ के दौरान संयुक्त दल के सामने इस घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशुल्क अब हथियार हैं, भारत वैश्विक दबाव के आगे नहीं झुकेगा : कृषि मंत्री चौहान
Next Article कांकेर पहुँची केन्द्र सरकार की अतिरिक्त सचिव : मावा मोदोल व श्रवण बाधित विद्यालय का निरीक्षण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.