राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में रील बनाने के बहाने दोस्त की बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना गंज थाना क्षेत्र के गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के अहाते की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रशांतचंद यदु सरस्वती चौक, पुरानी बस्ती स्थित शुभम ज्वेलर्स के सामने का निवासी है और निजी फाइनेंस कंपनी में कैश मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई 2026 की रात करीब आठ से 8:30 बजे वह गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान गया था। वहां उसकी मुलाकात परिचित दीपक से हुई। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दीपक ने सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की बात कहते हुए पहले शिकायतकर्ता का मोबाइल मांगा। इसके बाद उसने होंडा शाइन-100 बाइक भी रील बनाने और चलाकर वीडियो शूट करने के लिए ले ली। कुछ देर तक बाइक घुमाने के बाद उसने कहा कि वह थोड़ी दूर तक चलाकर आता है, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। पीड़ित ने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि आरोपित बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपित बाइक के साथ पीड़ित का मोबाइल भी ले गया। साथ ही बाइक की डिक्की में रखा बैग भी गायब हो गया, जिसमें दसवीं-बारहवीं की अंकसूचियां सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
