Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

March 24, 2026

ईरान पर हमले का सुझाव सबसे पहले रक्षा मंत्री ने दिया: ट्रंप

March 24, 2026

भगदड़ में मारे गए लोगों की याद में अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे आरसीबी के खिलाड़ी

March 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»रायपुर: शुभांशु शुक्ला बोले- स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत से दुनिया को बड़ी उम्मीदें, उभरती अंतरिक्ष शक्ति बन रहा देश
Chhattisgarh

रायपुर: शुभांशु शुक्ला बोले- स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत से दुनिया को बड़ी उम्मीदें, उभरती अंतरिक्ष शक्ति बन रहा देश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रायपुर: शुभांशु शुक्ला बोले- स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत से दुनिया को बड़ी उम्मीदें, उभरती अंतरिक्ष शक्ति बन रहा देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के उद्घाटन अवसर पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन, अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अपने मिशन के बाद यह उनकी पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है और स्पेस सेंटर के शुभारंभ से जुड़ना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस पहल को बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने वाला बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं, क्योंकि भारत तेजी से गगनयान मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और भविष्य में चंद्र मिशन जैसे बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है। देश के हर बच्चे को इन उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि स्पेस सेक्टर में सरकार और ISRO की ओर से मजबूत समर्थन देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार, नेतृत्व की स्पष्ट मंशा है कि भारत के अंतरिक्ष मिशन सफल हों और देश इस क्षेत्र में अग्रणी बने। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व स्तर से ऐसा समर्थन मिलता है, तो इससे जुड़ी संस्थाओं और वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे इन मिशनों को सफल बनाएं और भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत को दुनिया बेहद सम्मान की नजर से देखती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। उनके अनुसार, वैश्विक समुदाय इस बात को समझता है कि भारत के पास मजबूत तकनीकी क्षमता है और देश ने जिस तरह की दीर्घकालिक स्पेस पॉलिसी तैयार की है, वह भारत को एक उभरती हुई अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है।

भारत के प्रस्तावित बिना मानव वाले मिशन को लेकर बात करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि मानव अंतरिक्ष मिशन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी होता है कि सभी सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद हों। सैटेलाइट मिशन की तुलना में मानव मिशन में जीवन रक्षक प्रणालियों जैसे ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड नियंत्रण, तापमान और आर्द्रता को संतुलित रखना बेहद अहम होता है। ये सभी सिस्टम अभी विकास और परीक्षण के चरण में हैं, इसलिए शुरुआती मिशनों के जरिए इन्हें परखा जा रहा है, ताकि भविष्य में इंसानों को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष में भेजा जा सके।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील
Next Article मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

March 24, 2026
Chhattisgarh

रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने लॉन्च किया नई वन क्लिक सिंगल विंडो पोर्टल, व्यवसाय प्रक्रिया बनी आसान

March 24, 2026
Chhattisgarh

रायपुर: आयुर्वेद बना संजीवनी, मधुमेह, बीपी, सर्वाइकल, माइग्रेन समेत कई बीमारियों में मिली राहत

March 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

March 24, 2026

ईरान पर हमले का सुझाव सबसे पहले रक्षा मंत्री ने दिया: ट्रंप

March 24, 2026

भगदड़ में मारे गए लोगों की याद में अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे आरसीबी के खिलाड़ी

March 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.