बैंकॉक. रीतिका ने महिलाओं के 80+ किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया जिससे भारत ने सोमवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप अंडर -22 वर्ग के पदक तालिका में अपना अभियान चौथे स्थान पर खत्म किया. भारतीय अंडर-22 टीम ने कुल 13 पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया, जबकि अंडर-19 मुक्केबाजों ने कुल 14 पदक (तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य) के साथ तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया.

प्रतियोगिता के आखिरी दिन पांच भारतीय मुक्केबाजों में से सिर्फ रीतिका ही भारत को स्वर्ण पदक दिला सकी. वह रक्षण और आक्रमण के शानदार तालमेल से कजाखस्तान की मुक्केबाज असेल तोकतास्यन को मात देकर अंडर-22 वर्ग में भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाने में सफल रही. यात्री पटेल को महिला 57 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की खुमोराबोनू मामाजोनोवा से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा, जबकि 60 किग्रा के फाइनल में चीन की यू तियान को जोरदार टक्कर देने के बावजूद प्रिया को 2-3 के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

नीरज को पुरुष 75 किग्रा फाइनल में उज्बेकिस्तान के शावकतजोन बोल्टायेव से हार का सामना करना पड़ा. ईशान कटारिया 90+ किग्रा के स्वर्ण पदक मुकाबले में उज्बेकिस्तान के खलीमजोन मामासोलिएव से हार गए, जिससे दोनों भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने रजत पदक हासिल किया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version