Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»रघुवंशी हत्याकांड में आरोपपत्र पेश, परिजन बोले-सोनम व उसके साथियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए
Country

रघुवंशी हत्याकांड में आरोपपत्र पेश, परिजन बोले-सोनम व उसके साथियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रघुवंशी हत्याकांड में आरोपपत्र पेश, परिजन बोले-सोनम व उसके साथियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्या कांड में मेघालय की एक अदालत में आरोप पत्र पेश किए जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने शनिवार को कहा कि मामले की मुख्य आरोपी व रघुवंशी की विधवा सोनम और चार अन्य आरोपियों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।

मेघालय पुलिस ने इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोहरा की एक अदालत में शुक्रवार को 790 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र में राजा रघुवंशी की विधवा सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल ंिसह चौहान, आकाश ंिसह राजपूत और आनंद कुर्मी के नाम शामिल हैं।

पांचों लोगों पर भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत आपराधिक साजिश के तहत राजा रघुवंशी की हत्या और इस वारदात के सबूत नष्ट करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप पत्र पर पहली प्रतिक्रिया में राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इंदौर में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘मेरे पूरे परिवार की एक ही मांग है कि सोनम और कुशवाह समेत पांचों आरोपियों को अदालत से फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’’

विपिन ने कहा कि उन्होंने फिलहाल विस्तृत आरोप पत्र देखा नहीं है, लेकिन उनका परिवार राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि पांचों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता आरोप पत्र तैयार किया गया होगा।

कई नाटकीय घटनाक्रमों वाले इस हत्याकांड में सोनम की गिरफ्तारी के बाद उसका बड़ा भाई गोंिवद 11 जून को अचानक राजा रघुवंशी के घर पहुंचा था और अपने दिवंगत जीजा की मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोया था।
गोंिवद ने दावा किया था कि उसके परिवार ने सोनम से सारे संबंध तोड़ लिए हैं और उसे अदालत से फांसी की सजा दिलाने के लिए राजा रघुवंशी के परिवार की ओर से वह खुद कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

बहरहाल, आरोप पत्र पेश होने के बाद राजा के भाई विपिन ने कहा,‘‘सोनम और उसका पूरा परिवार झूठा है। सोनम के भाई गोंिवद ने अपना कारोबार बचाने के लिए मीडिया के सामने साफ झूठ बोला था कि मेरे (दिवंगत) भाई राजा को इंसाफ दिलाने के लिए वह मेरे परिवार के साथ खड़ा रहेगा, लेकिन इस बारे में उसने आज तक कोई पहल नहीं की है। हमें तो यह पता चला है कि उसने अपनी बहन सोनम को बचाने के लिए वकील नियुक्त किया है।’’

विपिन ने बताया कि हत्याकांड के शिकार अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए उनके परिवार ने भी वकील नियुक्त किया है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे। उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल इनमें से पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय ने श्रद्धेय शांताराम जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन
Next Article रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.