Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»रिलायंस, आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 398 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 136 अंक मजबूत
Business

रिलायंस, आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 398 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 136 अंक मजबूत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रिलायंस, आईटी शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 398 अंक च­ढ़ा, निफ्टी 136 अंक मजबूत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 398 अंक च­ढ़ गया जबकि निफ्टी में 136 अंक की ब­ढ़त रही. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच आईटी कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.44 अंक यानी 0.49 प्रतिशत च­ढ़कर 82,172.10 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 474.07 अंक यानी 0.57 प्रतिशत ब­ढ़कर 82,247.73 अंक पर पहुंच गया था. पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 135.65 अंक यानी 0.54 प्रतिशत ब­ढ़कर 25,181.80 अंक पर पहुंच गया. तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा जैसे आईटी शेयरों में तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.39 प्रतिशत ब­ढ़कर 12,075 करोड़ रुपये हो गया. वहीं राजस्व 2.39 प्रतिशत ब­ढ़कर 65,799 करोड़ रुपये रहा. सेंसेक्स की कंपनियों में, टाटा स्टील में सबसे अधिक 2.65 प्रतिशत की तेजी रही. इसका कारण कंपनी ने घरेलू कच्चे इस्पात उत्पादन में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. इन्फोसिस में लगभग एक प्रतिशत की तेजी आई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इससे पिछले दिन की गिरावट के बाद प्रमुख सूचकांकों में सुधार को समर्थन मिला. दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति और टाटा मोटर्स शामिल हैं.

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के अनुसार, ”घरेलू मानक सूचकांकों ने बृहस्पतिवार को अच्छी वापसी की और पिछले सत्र की गिरावट को पलट दिया…. निफ्टी-50 ने कारोबार का समापन मजबूती के साथ किया और प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर लिवाली के दम पर 25,200 अंक के स्तर से बस कुछ ही दूर रहा.” सकारात्मक वैश्विक संकेतों और संस्थागत निवेशकों की लिवाली में रुचि ने बाजार को समर्थन दिया.
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”दूसरी तिमाही के नतीजों के बीच घरेलू बाजार में ब­ढ़त देखी गई, जबकि मूल धातु की कीमतों में तेजी के कारण धातु सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया.” मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.75 प्रतिशत लाभ में रहा जबकि छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप 0.18 प्रतिशत मजबूत हुआ.

बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में 2,099 शेयर लाभ में रहे जबकि 2,080 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं 171 शेयरों के भाव अपरिर्वितत रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 81.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

एशिया के अन्य बाजारों में, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट उल्लेखनीय रूप से लाभ में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. बुधवार को अमेरिकी बाजार ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत टूटकर 66.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. सेंसेक्स में बुधवार को 153.09 अंक की गिरावट आई थी, जबकि एनएसई निफ्टी 62.15 अंक नुकसान में रहा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलव ट्रायंगल में जानलेवा अंजाम: रायपुर में नर्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की घोषणा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बनाया गया संसद की प्राक्कलन समिति Estimates Committee का सदस्य
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026
Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.