Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पूरा करने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं: वैष्णव
Country

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पूरा करने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं: वैष्णव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पूरा करने की कोई निश्चित समय-सीमा नहीं: वैष्णव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा को बताया कि ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के पूरा होने की सटीक समय-सीमा तय नहीं की जा सकती। भाजपा सांसद अनिल बलूनी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वैष्णव ने कहा कि परियोजनाओं की मंजूरी एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है और इसकी सटीक समय-सीमा नहीं बताई जा सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी रेलवे परियोजना का पूरा होना कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे राज्य सरकार द्वारा त्वरित भूमि अधिग्रहण, वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वन मंजूरी, लागत साझाकरण परियोजनाओं में राज्य सरकार द्वारा लागत हिस्सेदारी का भुगतान, परियोजनाओं की प्राथमिकता, उल्लंघनकारी उपयोगिताओं का स्थानांतरण, विभिन्न प्राधिकरणों से वैधानिक मंजूरियां, क्षेत्र की भूवैज्ञानिक और स्थलाकृतिक स्थितियां, परियोजना स्थल के आसपास कानून-व्यवस्था की स्थिति, जलवायु परिस्थितियों के कारण किसी विशेष परियोजना स्थल पर वर्ष में कार्य महीनों की संख्या आदि।’’

वैष्णव के अनुसार, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद, परियोजना को मंज़ूरी देने के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श और नीति आयोग तथा वित्त मंत्रालय आदि से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है। वैष्णव ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना भारतीय रेलवे की एक प्रतिष्ठित परियोजना है, जो पूरी तरह से उत्तराखंड राज्य में स्थित है और हिमालय के दुर्गम भूगर्भीय और चुनौतीपूर्ण भूभाग से होकर गुजरती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस परियोजना का उद्देश्य उत्तराखंड में कनेक्टिविटी में बदलाव लाना है। परियोजना का मार्ग उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों से होकर गुजरता है और यह देवप्रयाग और कर्णप्रयाग के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को ऋषिकेश तथा राष्ट्रीय राजधानी से रेल संपर्क प्रदान करेगा।’’

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘परियोजना मुख्यत? सुरंगों से होकर गुजरती है। इस परियोजना में 105 किलोमीटर लंबी 16 मुख्य लाइन सुरंगों, लगभग 98 किलोमीटर लंबी 12 एस्केप सुरंगों और 10 किलोमीटर एडिट/क्रॉस मार्गों का निर्माण शामिल है। अब तक, 13 मुख्य लाइन सुरंगों और नौ एस्केप सुरंगों का निर्माण पूरा हो चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चारधाम परियोजना – गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को भारतीय रेलवे से जोड़ने वाली संपर्क परियोजना का अंतिम स्थान सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इस परियोजना के दो मार्ग हैं – डोईवाला-उत्तरकाशी-बड़कोट जो यमनोत्री और गंगोत्री तीर्थस्थलों को सेवा प्रदान करेगा और कर्णप्रयाग-सैकोट-सोनप्रयाग-जोशीमठ जो केदारनाथ और बद्रीनाथ तीर्थस्थलों को सेवा प्रदान करेगा।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआईपीएल संन्यास की खबरों के बीच धोनी का प्यार भरा संदेश: “हमेशा साथ रहेंगे…” सीएसके के नाम
Next Article नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर CM साय ने रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय पल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.