राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। त्रिमूर्ति नगर में रहने वाले 19 साल के रितेश पाल टीवी रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5 के विजेता बने हैं। वे वर्ष 2022 में इसी शो में रिजेक्ट भी हो गए थे, लेकिन हार नहीं मानी।

रितेश के डांस गुरु मनीष चंदानी ने हर दिन 12 घंटे प्रैक्टिस कराई। सेमीफाइनल में हाथ फ्रैक्चर हुआ, इसके बाद भी रितेश की लगन और डांस गुरु मनीष की मेहनत रंग लाई। इस शो के विजेता बनने पर उन्हें 15 लाख रुपये की धनराशि और कार मिली है।

रितेश का कहना है कि अब वे अपनी मां लक्ष्मी पाल के लिए घर खरीदेंगे और उसे बाहर काम करने से मना करेंगे। उनका कहना है कि अब इंटरनेशनल लेवल के शोज में जाना है और डांस करना है। रितेश के डांस गुरु मनीष चंदानी का कहना है कि उनका डांस स्टूडियो देवेंद्र नगर में है।

जब रितेश 12 वर्ष का था तब डांस स्टूडियो आया था। उस बच्चे में गजब का डांस टैलेंट था। उसके पास फीस के पैसे नहीं थे, मैंने संकल्प लिया कि रितेश के टैलेंट को लोगों के सामने लाऊंगा।

बार-बार कोशिश के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो रितेश के घरवालों ने कह दिया कि कुछ हो नहीं रहा है, इसको डांस सिखाना बंद कर दो। हालांकि रितेश अभी 12वीं कक्षा का विद्यार्थी है। पांच वर्ष पहले मैंने रितेश के घरवालों के सामने कसम खाई थी कि जब तक रितेश इंडियाज बेस्ट डांसर प्रतियोगिता का विजेता नहीं बन जाता तब तक मैं शादी नहीं करूंगा।

हम दोनों 12 घंटे डांस स्टूडियो में प्रैक्टिस करते और जहां कमी नजर आती वहां कभी प्यार से कभी डांट से रितेश की डांसिंग गलतियों को सुधारा। शादी न करने वाली कसम से मेरे परिवार वाले मुझसे झगड़े, लेकिन आज इस बात की खुशी है कि मेरा शिष्य जीत गया, उसकी जीत मेरी जीत है। मनीष का कहना है कि रितेश के पापा चौकीदार हैं और मां दूसरे के घरों में काम करती हैं।

वो शुरू से ही अपनी मां को खुश रखना चाहता था और मां के लिए घर खरीदना चाहता था। उसका सपना पूरा हो गया। मैं रितेश को लेकर टीवी के कई रियलिटी शो में ऑडिशन देने जाता था।

रितेश के पास तो पैसा नहीं था और कई बार मेरे पास भी पैसा नहीं होता था। हम लोग कम खाकर और रेलवे स्टेशन पर सोकर ऑडिशन के लिए किसी भी शहर में पहुंच जाते थे। जब तक बेहतर डांस नहीं कर लेता था रितेश सोता नहीं था।

जब शो के सेमीफाइनल में वो पहुंचा तो रिहर्सल के दौरान हाथ फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर ने डांस करने से मना किया, लेकिन सेमीफाइनल से पीछे नहीं हटना चाहता था। पेन किलर इंजेक्शन लेकर उसने अभ्यास किया और मंच पर करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेन लुईस के सामने प्रस्तुति दी।

शो में रितेश को लेकर एक चैलेंजिंग था। वो कंटेंपररी डांसर है और शो में बॉलीवुड स्टाइल पर डांस करना था, जिसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version