Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»रोहित से मजाकिया बातचीत के बाद कुलदीप ने कहा, ‘डीआरएस लेने में गलत रहता हूं’
Sports

रोहित से मजाकिया बातचीत के बाद कुलदीप ने कहा, ‘डीआरएस लेने में गलत रहता हूं’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रोहित से मजाकिया बातचीत के बाद कुलदीप ने कहा, ‘डीआरएस लेने में गलत रहता हूं’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विशाखापत्तनम. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के मामले में उनका आकलन सही नहीं होता है. उन्होंने यह बात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले गए तीसरे वनडे के दौरान सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ डीआरएस को लेकर मजाकिया बातचीत के संदर्भ में कही जिसकी काफी चर्चा हो रही थी. पहली स्लिप में क्षेत्ररक्षण करते हुए रोहित ने कुलदीप को अपील करने और कप्तान केएल राहुल पर डीआरएस लेने का दबाव बनाने से रोकने के लिए कम से कम तीन बार हस्तक्षेप किया और इस दौरान वह मुस्कुरा रहे थे.

कुलदीप ने बीसीसीआई के वीडियो में कहा, ‘‘साफ जाहिर है कि डीआरएस लेने के मामले में मेरा आकलन सही नहीं रहता. मुझे लगता है कि एक डीआरएस मेरे लिए आरक्षित रहता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक गेंदबाज होने के कारण आपको हमेशा यह लगता है कि यह आपका विकेट है, यह आउट है. लेकिन रोहित भाई, केएल भाई, वे विकेट के पीछे खड़े होते हैं इसलिए उन्हें बेहतर अंदाजा होता है कि गेंद स्टंप्स को छोड़कर जा रही है या नहीं. गेंद की ऊंचाई और प्रभाव के बारे में उन्हें बेहतर जानकारी होती है.’’ कुलदीप ने कहा, ‘‘लेकिन मैं हमेशा यही सोचता हूं कि बल्लेबाज आउट हो गया है.’’ कुलदीप ने इस मैच में चार विकेट लिए, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 270 रन पर आउट करने के बाद आसानी से लक्ष्य हासिल कर दिया था.

उन्होंने कहा, ‘‘केवल दो डीआरएस होते हैं, इसलिए आपको सही मार्गदर्शन के लिए ऐसे लोगों की जरूरत होती है, अन्यथा आप डीआरएस को बर्बाद कर सकते हैं. इसलिए मुझे यह बताने के लिए उन्हें भी श्रेय देना चाहिए कि डीआरएस का बुद्धिमानी से उपयोग किया जाए और हम यह नहीं सोचें कि हमने उन्हें बर्बाद कर दिया है.’’ कुलदीप ने कहा, ‘‘रोहित भाई हमेशा वहां मौजूद रहते हैं. वह मुझसे पूछते हैं कि मैं इस लाइन के बारे में क्या सोचता हूं. जहां तक गेंद की ऊंचाई का सवाल है तो मैं उसका अंदाजा लगा सकता हूं लेकिन गेंद की लाइन और उसके प्रभाव को लेकर फैसला बड़ा महत्वपूर्ण होता है.’’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचीनी सैन्य विमान ने जापानी लड़ाकू विमानों पर अपना ‘रडार लॉक’ किया, जापान ने जताया विरोध
Next Article वीर सैनिकों के कारण ही हमारे जीवन और संपत्ति सुरक्षित है – राज्यपाल डेका
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026: आकाशदीप पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर

March 21, 2026
Sports

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

3 अहम विधेयकों के पारित होने पर मुख्यमंत्री का बयान, प्रदेश के लिए बताया “वरदान”

March 22, 2026

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया CM ने

March 21, 2026

खारून नदी ब्रिज 1 माह के लिए वन वे, एनएचआई करेगा 1तारीख से मरम्मत

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.