Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»रूस ने बमबारी के लिए एक रात में ड्रोन से सबसे बड़ा हमला किया: यूक्रेन
Blog

रूस ने बमबारी के लिए एक रात में ड्रोन से सबसे बड़ा हमला किया: यूक्रेन

atulpradhanBy atulpradhanJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रूस ने बमबारी के लिए एक रात में ड्रोन से सबसे बड़ा हमला किया: यूक्रेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. यूक्रेनी वायुसेना ने सोमवार को कहा कि रूस ने युद्ध के दौरान एक रात में सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए करीब 500 ड्रोन से बमबारी की. क्रेमलिन (रूसी सत्ता प्रतिष्ठान) ने प्रत्यक्ष शांति वार्ता के बीच ग्रीष्मकाल में अपना आक्रमण जारी रखा. इस वार्ता से युद्ध थमने की दिशा में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है.

यूक्रेनी वायुसेना का कहना है कि मुख्य रूप से यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में 479 ड्रोन, विभिन्न प्रकार की 20 मिसाइल से हमला किया गया. वायुसेना ने कहा कि रविवार रात यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 277 ड्रोन और 19 मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया. उसने दावा किया कि केवल 10 ड्रोन या मिसाइल ही अपने लक्ष्य तक पहुंच सके. अधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति घायल हो गया. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

हाल में लगभग 1,000 किलोमीटर के पूर्वी और उत्तरपूर्वी भागों में रूस द्वारा फिर मोर्चेबंदी करने के साथ ही हाल के दिनों में हवाई हमलों में वृद्धि हुई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज.ेलेंस्की ने रविवार देर रात कहा कि इनमें से कुछ क्षेत्रों में ह्लस्थिति बहुत कठिन है.ह्व उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया.

यूक्रेन अपने बड़े दुश्मन के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर कमजोर स्थिति में है तथा उसे अपने पश्चिमी सहयोगियों से खासकर हवाई सुरक्षा के लिए और सैन्य सहायता की आवश्यकता है, लेकिन युद्ध पर अमेरिकी नीति के बारे में अनिश्चितता ने इस बात पर संदेह पैदा कर दिया है कि कीव को कितनी मदद मिलेगी. हालांकि, यूक्रेन ने कुछ आश्चर्यजनक जवाबी हमले किए हैं. सुदूर रूसी हवाई ठिकानों पर इसका हालिया ड्रोन हमला अपने आप में अभूतपूर्व था.

यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने सोमवार को दावा किया कि विशेष अभियान बलों ने रूस के निजनी नोवगोरोद क्षेत्र में सवासलेका हवाई क्षेत्र में तैनात दो रूसी लड़ाकू विमानों पर हमला किया, जो यूक्रेनी सीमा से लगभग 650 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है. उनके बयान में यह नहीं बताया गया कि विमान पर हमला कैसे हुआ. रूसी अधिकारियों की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई. कुछ रूसी युद्ध ब्लॉगर्स ने कहा कि युद्धक विमानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में कृषि के साथ साथ उद्योगों के विकास के लिए है अनुकूल वातावरण : मुख्यमंत्री साय
Next Article चीन का निर्यात मई में 4.8% की धीमी रफ्तार से बढ़ा, अमेरिका को खेप में 10% की गिरावट
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.