राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोड़ के पास मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच के बीच खराब होकर खड़े एक ट्रेलर को पीछे से आ रहे दो ट्रेलरों ने एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक अंदर फंस गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने कटर से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला। एक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। रतनपुर टीआइ निलेश पांडेय ने बताया कि सुबह करीब चार बजे ट्रेलर क्रमांक यूपी 17 एपी 9170 ब्रेक डाउन के कारण सड़क पर खड़ा हो गया था। चालक और परिचालक ने वाहन का इंडिकेटर चालू कर मालिक को सूचना दे दी थी। करीब 4:45 बजे बेलतरा की ओर से आ रहा ट्रेलर सीजी 10 बीजेड 6514 हाईवे पर खड़े वाहन को नहीं देख सका और पीछे से टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे आ रहा ट्रेलर सीजी 04 एमएक्स 6299 भी पहले ट्रेलर से जा भिड़ा। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीलेश पांडेय पुलिस टीम और डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कटर से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया। एक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरे के कमर के नीचे गंभीर चोट लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के निजी अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद तीनों ट्रेलर राजमार्ग पर आड़े-तिरछे खड़े हो गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद कई घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों के केबिन पूरी तरह पिचक गए थे और चालक अंदर फंस गए थे। पुलिस और आसपास के लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। कटर मशीन से केबिन काटने के बाद दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 45 मिनट में तीन ट्रेलर बने हादसे का शिकार सुबह चार बजे एक ट्रेलर खराब होकर एनएच पर खड़ा हुआ था। करीब 45 मिनट बाद पीछे से आए दो तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमशः उससे टकरा गए। लगातार हुई तीन वाहनों की भिड़ंत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे क्रेन की मदद से वाहन हटाने के बाद खुलवाया जा सका।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version