Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»रविचंद्रन अश्विन ने बताई वजह: भारत की टी20 विश्वकप टीम में क्यों और कैसे लौटे ईशान किशन!
Sports

रविचंद्रन अश्विन ने बताई वजह: भारत की टी20 विश्वकप टीम में क्यों और कैसे लौटे ईशान किशन!

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रविचंद्रन अश्विन ने बताई वजह: भारत की टी20 विश्वकप टीम में क्यों और कैसे लौटे ईशान किशन!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

T20 World Cup: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। अश्विन का मानना है कि यह चयन किसी सिफारिश या संयोग का नतीजा नहीं, बल्कि क्रिकेट की ओर से दिया गया एक इनाम है। उनके मुताबिक, ईशान किशन की वापसी का सबसे बड़ा कारण यही है कि उन्होंने क्रिकेट को वह सम्मान दिया, जिसका वह हकदार है।

ईशान किशन को टीम में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। यह वापसी उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर की है, जहां उन्होंने झारखंड को उसका पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और पूरे टूर्नामेंट के टॉप रन-स्कोरर रहे।
विज्ञापन

‘जिंदगी घूमकर वापस आती है’
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, ‘यह क्रिकेट की ओर से ईशान किशन को मिला एक तोहफा है। बाहर बैठे कई लोग इसे समझ सकते हैं और कुछ को यह चयन अनुचित भी लग सकता है। लेकिन जिंदगी घूमकर वापस आती है। ईशान पहले टीम में क्यों नहीं थे और अब कैसे लौटे, इसका सिर्फ एक ही कारण है। उन्होंने क्रिकेट को उसका सम्मान दिया।’ अश्विन का यह बयान सीधे तौर पर उस दौर की ओर इशारा करता है, जब ईशान किशन चयनकर्ताओं की प्राथमिकता से बाहर हो गए थे। अब घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत और प्रदर्शन ने उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम के दरवाजे तक पहुंचा दिया।

सैयद मुश्ताक में ऐतिहासिक प्रदर्शन
ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025/26 सत्र में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 पारियों में 517 रन बनाए, उनका औसत 57.44 का रहा और स्ट्राइक रेट 197 से अधिक का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक निकले, जिनमें से एक हाई-प्रेशर फाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ आया। ईशान की अगुआई में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता, जो उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

घरेलू क्रिकेट बना चयन का आधार
अश्विन ने ईशान किशन की वापसी के पीछे उनके घरेलू क्रिकेट संघर्ष को सबसे अहम वजह बताया। उन्होंने कहा कि ईशान ने बुची बाबू ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी की तैयारियों और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को पूरी तरह झोंक दिया। अश्विन ने कहा, ‘उन्होंने बुची बाबू ट्रॉफी खेली। ईशान किशन जैसे खिलाड़ी ने चेन्नई में हुए टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। वह रणजी ट्रॉफी की तैयारियों में नंबर वन परफॉर्मर रहे। उन्होंने क्रिकेट की हर कसौटी को पार किया, खेल का सम्मान किया और इसलिए आज सफल हुए।’

घरेलू क्रिकेट न खेलने की वजह से बाहर हुए थे
ईशान का क्रिकेट जीवन गजब का रहा है। 2022-23 में उन्होंने अचानक दक्षिण अफ्रीका में खेलने से इनकार कर दिया था। वह घर लौटे और कहीं गुम हो गए। उन्हें फिर चयनकर्ता अजीत अगरकर और तब कोच रहे राहुल द्रविड़ ने कहा कि अब वापसी के लिए उन्हें घरेलू टूर्नामेंट्स खेलने होंगे। हालांकि, ईशान ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया था। फिर उन्हें बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी निकाल दिया था। अब उसी घरेलू क्रिकेट के दम पर वह वापसी करने में कामयाब हुए हैं।

वर्ल्ड कप टीम की तस्वीर
टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। फिटनेस और फॉर्म को लेकर शुभमन गिल को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत को ग्रुप A में नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और अमेरिका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरविचंद्रन अश्विन ने बताई वजह: भारत की टी20 विश्वकप टीम में क्यों और कैसे लौटे ईशान किशन!
Next Article छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी ध्वस्त
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026
Sports

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Sports

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.