राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी. प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. धमतरी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरी. लालटेन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग का घेराव किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देते हुए 400 यूनिट तक बिजली माफ की थी. लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने उसे घटाकर आधी यानी सिर्फ 200 यूनिट कर दिया है. यह जनता के साथ धोखा है. इसी के विरोध में आज बिजली विभाग का घेराव किया गया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी. इधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले को शासन स्तर का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया. अधिकारियों का कहना है कि दरें और यूनिट माफी का फैसला शासन स्तर से होता है. फिलहाल यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिलों पर फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
Trending
- रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, दुर्ग संभाग में लगाई गईं ‘राखी मेल्स’ की विशेष पीली पत्र पेटियां
- छिपली की दीदियों का कमाल, बकरी पालन से बढ़ी आय और मजबूत हुआ आत्मविश्वास – राष्ट्रवाणी
- पशुपालकों को सस्ती दर पर मिलेंगी जेनेरिक पशु औषधियां, धमतरी में पावक की पहल – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में रासुका आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, वाहन घेरा, वर्दी फाड़ी… थाने को बम से उड़ाने की दी धमकी – राष्ट्रवाणी
- सड़कों पर लालटेन लेकर प्रदर्शन : यूथ कांग्रेस ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ घेरा बिजली विभाग – राष्ट्रवाणी
- CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा : सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों पर फैलाई जा रही अफवाह
- होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति रमाकांत गौड़ ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप प्रशासन ने ड्रग तस्करों को निशाना बनाने के लिए कोलंबिया के साथ सैन्य साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाया – राष्ट्रवाणी
