भिलाई। इस्पात नगर के कर्मा माता प्रांगण में साहू समाज रिसाली तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कामता साहू व उनकी टीम का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान समाज को आगे बढ़ाने समेत कई विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के निलेश साहू, दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष कबीर साहू, जिला संगठन सचिव थगेश्वर साहू, सेक्टर 7,8,910 इकाई अध्यक्ष देवेश साहू, भिलाई 3 तहसील के पूर्व अध्यक्ष चंद्र भूषण साहू, इकाई की उपाध्यक्ष अंजू साहू, तारणी साहू, वरिष्ठ नागरिक सेवा राम साहू, रामसाय साहू, सेवक राम साहू, स्वच्छता प्रहरी हर्ष देव साहू, ज्ञानिक साहू, भोग प्रसाद, डॉ शैलेन्द्र साहू, गुलाब साहू, भूपेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।

