Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»साइबर अपराधों से जागरुकता वाली कॉलर ट्यून के लिए अभिताभ बच्चन ने नहीं लिया कोई पैसा: गृह मंत्रालय
Entertainment

साइबर अपराधों से जागरुकता वाली कॉलर ट्यून के लिए अभिताभ बच्चन ने नहीं लिया कोई पैसा: गृह मंत्रालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
साइबर अपराधों से जागरुकता वाली कॉलर ट्यून के लिए अभिताभ बच्चन ने नहीं लिया कोई पैसा: गृह मंत्रालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कॉलर ट्यून में आवाज देने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया गया, लेकिन यह काम उन्होंने बिना किसी शुल्क के केवल जनहित में किया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ”पीटीआई-भाषा” के संवाददाता की ओर से दायर सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी.

इसी आवेदन के जवाब में दूरसंचार विभाग ने बताया कि उसने 18 दिसंबर 2024 को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को साइबर अपराधों से संबंधित जागरूकता कॉलर ट्यून चलाने करने का निर्देश दिया था. विभाग के अनुसार, यह ट्यून 25 जून 2025 से बंद कर दी गई है.
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया था कि इस ट्यून को दिन में आठ से 10 बार चलाया जाए.
इस कॉलर ट्यून में बच्चन की आवाज में रिकॉर्ड संदेश था, जिसमें वह लोगों से साइबर ठगों से सावधान रहने और उनसे ”दो कदम आगे” रहने की अपील करते थे.

उनकी आवाज में रिकॉर्ड संदेश में कहा गया था, “क्या आप जानते हर दिन छह हजार से भी अधिक लोग साइबर अपराधियों के हाथों करोड़ों रुपया गंवा रहे हैं. देखिए किसी को पैसे दोगुने करने की जल्दी होती है, तो कोई जो है अंजाने नबंरों से आए हुए वीडियो कॉल को झट से उठा लेते हैं और कई ऐसे हैं जो नकली पुलिस, सीबीआई या जज की वीडियो कॉल से डर भी जाते हैं. साइबर अपराधियों की चालों से अगर बचना है आपको तो उनसे दो कदम आगे रहना होगा.”

देश में साइबर अपराध की गंभीरता का अंदाजा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 22 जुलाई को लोकसभा में दी गई जानकारी से लगाया जा सकता है. सरकार ने बताया था कि वर्ष 2024 में साइबर अपराधियों के कारण लोगों को 22,845.73 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 206 प्रतिशत की वृद्धि है.

गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली (सीएफसीएफआरएमएस) के अनुसार, 2024 में पूरे देश में साइबर धोखाधड़ी के कारण नागरिकों को होने वाले नुकसान की कुल राशि 22,845.73 करोड़ रुपये थी जो इससे पहले के वर्ष में 7,465.18 करोड़ रुपये थी. उनके मुताबिक, 2024 में साइबर अपराधियों द्वारा की गई वित्तीय धोखाधड़ी की 36,37,288 घटनाएं एनसीआरपी और सीएफसीएफआरएमएस पर दर्ज की गईं, जबकि पिछले वर्ष ऐसी 24,42,978 घटनाएं घटी थीं.

मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में एनसीआरपी पर पिछले वर्ष की तुलना में 127.44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,29,026 साइबर अपराध दर्ज किए गए, वहीं 2023 में 15,96,493 घटनाएं दर्ज की गईं, जो 55.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं.
इस कॉलर ट्यून का उद्देश्य बच्चन की आवाज के जरिए लोगों को साइबर अपराधियों से बचने के लिए जागरूक करना था, लेकिन यह कई उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी और सोशल मीडिया पर इसे लेकर व्यापक ट्रोलिंग की गई और मीम भी बनाए गए.
बच्चन ने 23 जून को सोशल मीडिया पर एक शख्स को जवाब देते हुए कहा था, ”(कॉलर ट्यून को बंद करने के बारे में) सरकार से बोलो भई, उन्होंने हमसे कहा, सो किया.”

बहरहाल, ‘पीटीआई-भाषा’ के संवाददाता ने आरटीआई आवेदन के जरिए इस कॉलर ट्यून को रिकॉर्ड कराने के लिए अभिनेता को किए गए भुगतान और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इसे चलाने के लिए किए गए भुगतान के बारे में जानकारी मांगी थी. साथ में यह भी पूछा था कि इस कॉलर ट्यून को लेकर कितनी शिकायत मिलीं. दूरसंचार विभाग में दायर आवेदन को गृह मंत्रालय भेज दिया गया था.
मंत्रालय ने बताया कि अभिताभ बच्चन को कोई राशि नहीं दी गई है और यह कार्य पूरी तरह से सामाजिक उद्देश्यों के लिए जनहित में, बिना किसी शुल्क के तहत किया गया है. इसने यह भी बताया कि दूरसंचार कंपनियों को भी यह कॉलर ट्यून चलाने के लिए कोई भुगतान नहीं किया गया है.

इस कॉलर ट्यून के लेकर शिकायतें मिलने के सवाल पर मंत्रालय ने कहा कि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है, क्योंकि शिकायतें बहुत कम मिली थी. मंत्रालय के मुताबिक यह संदेश केवल जागरुकता और सुरक्षा के लिये भेजा गया था. इसने यह भी बताया कि दूरसंचार विभाग ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को कॉलर ट्यून चलाने का निर्देश दिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleई20 पेट्रोल के कारण ईंधन दक्षता में 2-5 प्रतिशत की गिरावट संभव
Next Article चीनी शिष्या ने बीजिंग में अपनी पहली एकल भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.