भोपाल. मध्यप्रदेश के सीहोर में एक सरकारी स्कूल की उस शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों के लिए दुआ करने वाली पड़ोसी देश की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. सीहोर के जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर मेहतवाड़ा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका शहनाज परवीन को निलंबित कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि बजरंग दल की शिकायत और आष्टा के अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई.
उन्होंने बताया कि शिक्षिका ने अपने फेसबुक खाते पर ‘अल्लाह, पाकिस्तानी सैनिकों को सुरक्षित रखें’ लिखे एक वीडियो को साझा किया था. तोमर ने बताया कि परवीन को एक सरकारी पत्र (निर्देश) के तहत निलंबित कर दिया गया, जिसमें सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों को पोस्ट करने और साझा करने पर रोक लगाई गई है. हालांकि, उन्होंने नियमों के बारे में विस्तार से नहीं बताया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version