नयी दिल्ली. अभिनेत्री सैयामी खेर एक साल में दो बार आयरनमैन 70.3 ट्रायथलन पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आयरनमैन 70.3 दुनिया की सबसे कठिन ‘एंड्यूरेंस चुनौतियों’ में से एक है जिसमें खिलाड़ियों को एक ही दिन में 1.9 किमी खुले पानी में तैराकी, 90 किमी साइकिल चलाना और 21.1 किमी हाफ मैराथन दौड़ में भाग लेना होता है.

‘चोक्ड’ और ‘घूमर’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए सुर्खियां बटोरने वाली सैयामी ने पहली बार आयरनमैन 70.3 को सितंबर 2024 में पूरा किया और छह जुलाई को स्वीडन के जोन्कोपिंग में दूसरी बार इस चुनौती को पूरा किया. तैंतीस वर्षीय अभिनेत्री ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और दूसरी बार आयरनमैन 70.3 पूरा करने की जानकारी दी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version