Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘सैयारा’ फिल्म देखकर रोते हुए सिनेमाघर से बाहर निकलना कैसा अनुभव रहा: निर्देशक मोहित सूरी
Entertainment

‘सैयारा’ फिल्म देखकर रोते हुए सिनेमाघर से बाहर निकलना कैसा अनुभव रहा: निर्देशक मोहित सूरी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘सैयारा’ फिल्म देखकर रोते हुए सिनेमाघर से बाहर निकलना कैसा अनुभव रहा: निर्देशक मोहित सूरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. फिल्म निर्देशक मोहित सूरी हर शाम दो घंटे उन लोगों के संदेश और फोन का जवाब देने में बिताते हैं, जिन्होंने हाल ही में ‘सैयारा’ फिल्म देखी है. उनकी इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रोमांस को वापस लाने का श्रेय दिया जा रहा है. वह केवल एक ही बात जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या संदेश भेजने वाले और फोन करने वाले लोग फिल्म देखते समय रोये थे? दो नये कलाकारों, अभिनेता अहान पांडे और अभिनेत्री अनीत पड्डा की यह फिल्म काफी लोकप्रिय हो गई है. कई लोग इसे ‘आशिकी 2’ और अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ के लिए मशहूर निर्देशक सूरी तथा रोमांटिक कहानियों के लिए प्रसिद्ध बैनर यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बीच एक बेहतरीन जोड़ी कह रहे हैं.

फिल्म ‘सैयारा’ ने 18 जुलाई को रिलीज होने के बाद से 300 करोड़ रुपये कमा लिये हैं और सूरी शीर्ष पर हैं. सूरी ने 2005 में हाशमी अभिनीत फिल्म ‘जहर’ से अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसके बाद उन्होंने ‘कलयुग’, ‘वो लम्हे’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था.

सूरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ”जब मैं घर जाता हूं, तो अपनी पत्नी से कहता हूं कि मुझे दो घंटे दे दो क्योंकि शाम का शो खत्म होने वाला है और सब लोग फोन पर हैं. मैं सबका फोन उठाना चाहता हूं. मैं पूछना चाहता हूं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी. जब वे रोते हुए सिनेमाघर से बाहर निकले तो उन्होंने क्या महसूस किया?” ‘सैयारा’ एक उभरती हुई संगीतकार और एक गीतकार के ईद-गिर्द घूमती कहानी है. संगीतकार को बहुत अधिक गुस्सा आता है और गीतकार अपने टूटे दिल से उबरने की कोशिश कर रही है.
सूरी पहले इस फिल्म को अपनी 2013 की फिल्म ‘आशिकी 2’ के सीक्वल के रूप में बनाने के लिए बातचीत कर रहे थे, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे, लेकिन बाद में वाईआरएफ के साथ बात बन गई. अनुराग बसु कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली ‘आशिकी 3’ का निर्देशन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”फिल्म ‘आशिकी 3’ वाली बात… अभी शुरुआती दौर में थी. उन्होंने (‘आशिकी 3’ के निर्माताओं ने) मुझसे पूछा था कि क्या मैं इसे बनाने में दिलचस्पी रखूंगा. यही मेरा आइडिया था, लेकिन मैं तब तक किसी चीज़ के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता जब तक मेरे पास स्क्रिप्ट तैयार न हो. वे शुरुआत करने की जल्दी में थे, इसलिए जब अनुराग ने इसे संभाला तो मुझे बहुत खुशी हुई, लेकिन मैं इस प्रक्रिया में जल्दबाज़ी नहीं कर सकता था.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार
Next Article प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.