Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»साजिशकर्ता की मां बोली,‘‘राजा रघुवंशी की अंत्येष्टि से लौटने के बाद बुरी तरह रोया था मेरा बेटा’’
Country

साजिशकर्ता की मां बोली,‘‘राजा रघुवंशी की अंत्येष्टि से लौटने के बाद बुरी तरह रोया था मेरा बेटा’’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 10, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
साजिशकर्ता की मां बोली,‘‘राजा रघुवंशी की अंत्येष्टि से लौटने के बाद बुरी तरह रोया था मेरा बेटा’’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ मिलकर, उनकी हत्या की साजिश को अमली जामा पहनाने के आरोपी राज कुशवाह की मां ने मंगलवार को दावा किया कि उसका बेटा बेकसूर है और उसे इस मामले में फंसाया गया है।

बहुर्चिचत वारदात के कथित साजिशकर्ता की मां ने यह भी कहा कि रघुवंशी की अंत्येष्टि से घर लौटने के बाद उसका बेटा बुरी तरह रोया था और उसने उसे ढाढ़स बंधाया था। मेघालय पुलिस के मुताबिक] पूर्वोत्तर के इस सूबे में हनीमून मनाने गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में उनकी पत्नी सोनम (25) कथित रूप से शामिल थी जिसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) की मदद से वहां भाड़े के तीन हत्यारे बुलाए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाह समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों के जरिये पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके। सोनम का मायका इंदौर के गोंिवद नगर खारचा इलाके में है। वह फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट के कारोबार के पारिवारिक प्रतिष्ठान का काम-काज संभालती है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह हालांकि 12वीं फेल है, लेकिन वह इस प्रतिष्ठान में बतौर लेखापाल काम करता है। कुशवाह के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। उसका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यह परिवार इंदौर में किराये के छोटे-से घर में रहता है जिसके बाहर इन दिनों मीडिया र्किमयों का जमघट लगा है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में कुशवाह की गिरफ्तारी के बाद से उसकी मां चुन्नी देवी का बुरा हाल है और उन्हें मीडिया र्किमयों के सामने लगातार रोते देखा जा सकता है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरा बेटा बेकसूर है। उसे फंसाया गया है। 20 साल का लड़का इतना बड़ा अपराध कैसे कर सकता है? मेरे पति के गुजर जाने के बाद वह हमारे घर में अकेला कमाने वाला है।’’

चुन्नी देवी ने रोते हुए कहा, ‘‘मेरा बेटा राजा रघुवंशी की मौत से दु:खी था और उनकी शवयात्रा में भी गया था। शवयात्रा से लौटने के बाद वह बुरी तरह रो रहा था। मैंने उसे ढाढ़स बंधाया था कि सब ठीक हो जाएगा और अब रोने से क्या फायदा है।’’

उन्होंने बताया कि उनका बेटा सोनम के पारिवारिक प्रतिष्ठान में पिछले दो साल में काम कर रहा था।
कुशवाह की छोटी बहन सुहानी ने भी अपने बड़े भाई पर लगे आरोपों को झूठा बताया। उसने इस बात को खारिज किया कि उसके भाई और सोनम के बीच प्रेम प्रसंग है।

सुहानी ने कहा, ‘‘मेरे भाई और सोनम के बीच नौकर और मालिक का रिश्ता है। वह सोनम को दीदी कहकर पुकारता है, जबकि सोनम मेरे भाई को भैया कहकर संबोधित करती है।’’ स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि सोनम के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और भाड़े के हत्यारों के जरिये इसे अमली जामा पहनाने का आरोपी कुशवाह जांचकर्ताओं की आंखों में धूल झोंकने के लिए खुद मेघालय नहीं गया था और इंदौर में अपना नियमित काम-काज कर रहा था।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के मुताबिक, वह राजा रघुवंशी की अंत्येष्टि से पहले 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर पहुंचे सोनम के पिता देवी ंिसह रघुवंशी को सहारा देकर संभालता नजर भी आ रहा है।
सोनम के पिता ने अपनी बेटी को बेगुनाह बताते हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है।

पुलिस के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कुशवाह और हत्याकांड के तीन अन्य आरोपी- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी गिरफ्तारी के बाद फिलहाल मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में हैं।
उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और स्थानीय पुलिस थानों में उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। अधिकारियों के मुताबिक चारों आरोपी एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था।

राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleNicholas Pooran: 29 साल के निकोलस पूरन ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें क्या है वजह
Next Article केंट पहुंचे अर्शदीप, इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला से पहले टेस्ट प्रारूप में लय हासिल करने की कोशिश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.