Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»संरा में एआई पर बनी वैज्ञानिक समिति में 40 विशेषज्ञों में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर भी शामिल
International

संरा में एआई पर बनी वैज्ञानिक समिति में 40 विशेषज्ञों में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर भी शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
संरा में एआई पर बनी वैज्ञानिक समिति में 40 विशेषज्ञों में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर भी शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

संयुक्त राष्ट्र: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के एक प्रोफेसर को कृत्रिम मेधा (एआई) पर गठित नए स्वतंत्र वैज्ञानिक पैनल में सेवा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा अनुशंसित 40 वैश्विक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के समूह में शामिल किया गया है। गुतारेस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विचारार्थ कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर नए स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समिति में नियुक्ति के वास्ते प्रत्येक क्षेत्र से 40 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची प्रस्तुत की।

इस सूची में बालारमन रंिवद्रन भी शामिल हैं जो आईआईटी मद्रास में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग (डीएसएआई), वधवानी स्कूल आॅफ डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डब्ल्यूएसएआई), रॉबर्ट बॉश सेंटर फॉर डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (आरबीसीडीएसएआई) और सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल एआई (सीईआरएआई) के प्रमुख हैं।

रंिवद्रन की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने यूनिर्विसटी आॅफ मैसाचुसेट्स, एमहर्स्ट से पीएचडी और इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस, बेंगलुरु से मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट आॅफ एआई (एएएआई) और इंडियन नेशनल एकेडमी आॅफ इंजीनियंिरग (आईएनएई) के निर्वाचित ‘फेलो’ हैं।

गुतारेस ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,”हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पूरी मानवता की सेवा करे। मैंने अभी-अभी महासभा के विचारार्थ कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर नयी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समिति में सेवा देने के लिए प्रत्येक क्षेत्र से 40 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सूची प्रस्तुत की है।”

महासचिव के प्रौद्योगिकी संबंधी विशेष दूत अमनदीप ंिसह गिल इसमें समन्वय करेंगे। गिल ने कहा कि उम्मीदवारों को उनकी ”उत्कृष्ट विशेषज्ञता” के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। समिति में लैंगिक संतुलन पर प्रकाश डालते हुए गिल ने कहा कि इस समूह में 19 महिलाएं और 21 पुरुष शामिल हैं, ”सभी उत्कृष्ट व्यक्ति हैं जिनकी विशेषज्ञता विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है”।

इस समिति में नामित विशेषज्ञ इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, कनाडा, मैक्सिको, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, जापान, रूस, जर्मनी, इजराइल, इटली और चीन से हैं। फिलीपीन में जन्मीं पत्रकार और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अमेरिकी मारिया रेसा एवं अमेरिका के प्रोफेसर विपिन कुमार समिति के सदस्यों में शामिल हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePM मोदी के वडोदरा संयंत्र से पहले टाटा-एयरबस विमान के आपूर्ति समारोह में शामिल होने की संभावना
Next Article रायगढ़ मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट: टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट, मासूम समेत आठ मजदूर झुलसे; कई गंभीर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
International

PM मोदी के वडोदरा संयंत्र से पहले टाटा-एयरबस विमान के आपूर्ति समारोह में शामिल होने की संभावना

February 5, 2026
International

चाइल्ड पोर्न और डीपफेक जांच के संबंध में ‘एक्स’ के कार्यालयों पर छापेमारी

February 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.