Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»सीजी सेमी के संयंत्र में जल्द बन सकता है पहला ‘मेड इन इंडिया’ चिप: वैष्णव
Business

सीजी सेमी के संयंत्र में जल्द बन सकता है पहला ‘मेड इन इंडिया’ चिप: वैष्णव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सीजी सेमी के संयंत्र में जल्द बन सकता है पहला ‘मेड इन इंडिया’ चिप: वैष्णव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

साणंद. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेमीकंडक्टर कंपनी सीजी सेमी की साणंद स्थित पायलट चिप विनिर्माण इकाई से जल्द ही पहली स्वदेश-निर्मित चिप बनकर आने की संभावना है. वैष्णव ने सीजी सेमी कंपनी की पायलट चिप निर्माण इकाई जी1 का शुभारंभ करने के बाद यह बात कही. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे.

वैष्णव ने कहा, ह्लआज से सीजी सेमी की पायलट उत्पादन लाइन शुरू हो गई है. यह भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम है. गुजरात में जिन संयंत्रों ने चिप निर्माण परियोजना शुरू की है, उनमें से सीजी सेमी पहला है जिसने पायलट उत्पादन की शुरुआत की है.ह्व उन्होंने कहा कि यह पायलट लाइन ग्राहकों को सेमीकंडक्टर चिप के ऑर्डर देने से पहले उनका परीक्षण करने की सुविधा देती है.

वैष्णव ने कहा, ह्लहमें उम्मीद है कि जल्द ही इस संयंत्र से ही पहला ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप सामने आएगा.ह्व सीजी सेमी का जी1 संयंत्र प्रतिदिन लगभग पांच लाख चिप्स के विनिर्माण की अधिकतम क्षमता के साथ काम करेगा. यह संयंत्र चिप असेंबली, पैकेजिंग, परीक्षण सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है. सीजी सेमी 7,600 करोड़ रुपये के निवेश से भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन और गुजरात सरकार के सहयोग से यह परियोजना चला रही है. इस परियोजना में रेनेसस और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी साझेदार हैं.

कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2026 में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करना है. जी1 संयंत्र से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित जी2 इकाई का निर्माण भी प्रगति पर है जो 2026 के अंत तक तैयार हो जाएगा. जी2 इकाई की दैनिक उत्पादन क्षमता 1.45 करोड़ यूनिट तक होगी.
इस मौके पर सीजी पावर के चेयरमैन वेल्लयान सुब्बैया ने कहा कि कंपनी वर्ष 2027 तक कुल 1.5 करोड़ यूनिट प्रतिदिन चिप के उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लेगी.

दोनों संयंत्रों के पूरी तरह चालू होने पर यह परियोजना 5,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी.
इस बीच, वैष्णव ने कहा कि अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन के भारतीय संयंत्र के इस साल दिसंबर या अगले साल जनवरी तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर देने की उम्मीद है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसिंधू और ध्रुव-तनिषा की जोड़ी विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
Next Article धर्मस्थल मामले में एसआईटी जांच समयबद्ध होनी चाहिए: भाजपा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.