Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»सीमा विवाद: कर्नाटक जाने वाली बसों में सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही महाराष्ट्र सरकार
Blog

सीमा विवाद: कर्नाटक जाने वाली बसों में सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही महाराष्ट्र सरकार

atulpradhanBy atulpradhanFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सीमा विवाद: कर्नाटक जाने वाली बसों में सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही महाराष्ट्र सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को कहा कि राज्य परिवहन के कर्मचारियों पर हुए हमले के मद्देनजर पड़ोसी राज्य कर्नाटक जाने वाली बसों में सुरक्षा मार्शल या पुलिस र्किमयों को तैनात करने पर विचार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना कर्नाटक सरकार की भी जिम्मेदारी है और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो (महाराष्ट्र) राज्य सरकार ऐसा करेगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार रात को चित्रदुर्ग में कथित तौर पर कन्नड भाषी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य परिवहन की एक बस और उसके चालक पर हुए हमले के बाद शनिवार को कर्नाटक जाने वाली महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को निलंबित करने का आदेश दिया।

उससे पहले उसी दिन, कर्नाटक सरकार के स्वामित्व वाले परिवहन निगम की बस के एक परिचालक पर महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में एक लड़की को मराठी में जवाब नहीं देने पर कथित तौर पर हमला किया गया। दोनों घटनाओं के बाद से दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया है। बेलगावी में मराठी भाषी लोगों की अच्छी खासी आबादी है और उनमें से एक वर्ग अक्सर मांग करता है कि कर्नाटक के इस सीमावर्ती जिले को महाराष्ट्र में मिला दिया जाए, जिसका कन्नड समर्थक कार्यकर्ता विरोध करते हैं।

सरनाइक ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘मराठी हमारा गौरव है और हमें अपने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।’’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों राज्यों द्वारा बस सेवाओं को निलंबित करने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कर्नाटक के अपने समकक्षों से बात कर रहे हैं। सरनाइक ने कहा, ‘‘परिवहन मंत्री के तौर पर मुझे अपने यात्रियों की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा। अगर कुछ असामाजिक तत्व हैं, तो हमें कर्नाटक जाने वाली अपनी सरकारी बसों में सुरक्षा मार्शल या पुलिस र्किमयों को तैनात करने के बारे में सोचना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मराठी हमारा गौरव है और हमें अपने यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा तथा इस मुद्दे पर राज्य कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा की जाएगी।’’ मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र का अपना गौरव है और अगर पड़ोसी राज्य के लोग महाराष्ट्र के लोगों को धमकाएंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleझारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायकों ने राज्य बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक का किया विरोध
Next Article जेएसडब्ल्यू समूह असम में सीमेंट निर्माण, नवीकरणीय, ताप विद्युत क्षेत्र में निवेश करेगा: जिंदल
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.