Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»सीतारमण ने किया विनियमन एवं स्वतंत्रता के बीच सही संतुलन का आह्वान
Blog

सीतारमण ने किया विनियमन एवं स्वतंत्रता के बीच सही संतुलन का आह्वान

atulpradhanBy atulpradhanMay 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सीतारमण ने किया विनियमन एवं स्वतंत्रता के बीच सही संतुलन का आह्वान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के महत्व पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि नियामक सतर्कता एवं वृद्धि समर्थक मानसिकता के बीच संतुलन बनाने की सीसीआई की क्षमता एक लचीले, न्यायसंगत और नवाचार-संचालित आर्थिक ढांचे के निर्माण के लिए अभिन्न अंग साबित होगी।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के 16वें वार्षिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। कॉरपोरेट मामलों की मंत्री सीतारमण ने कहा कि नियामक को बाजार में बदलावों का अनुमान लगाना होगा और समय की जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक बने रहना होगा।

मंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ वृद्धि समर्थक मानसिकता के साथ नियामक सतर्कता के बीच संतुलन बनाने की आयोग की क्षमता एक लचीले, न्यायसंगत और नवाचार-संचालित आर्थिक ढांचे के निर्माण के लिए अभिन्न अंग होगी…।’’

नई प्रौद्योगिकियों के उद्भव पर, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की प्रभारी सीतारमण ने कहा कि कृत्रिम मेधा..प्रौद्योगिकियां बाजार की शक्ति, पारर्दिशता, डेटा तक पहुंच, एल्गोरिदम संबंधी पूर्वाग्रहों और प्रतिस्पर्धी नुकसान की गुंजाइश के बारे में नए सवाल उठाती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल बाजारों को.. ‘गेटकीपर प्लेटफॉर्म’ के उद्भव, डेटा एक्सेस में विषमता एवं डिजिटल बिजनेस मॉडल के सीमा पार निहितार्थों से चुनौती मिल रही है। सीमा पार डिजिटल एकाधिकार का उदय वैश्विक सहयोग और चुस्त विनियमन की मांग करता है।’’ मंत्री ने कहा कि नियामक ढांचे को उन संयोजनों के लिए तेजी से मंजूरी देने में भी मदद करनी चाहिए जो प्रतिस्पर्धा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

इस कार्यक्रम में, सीतारमण ने सार्वजनिक खरीद अधिकारियों के लिए ‘डायग्नोस्टिक टूलकिट’ के साथ-साथ संयोजनों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न भी जारी किए। सीसीआई निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और बाजार में प्रतिस्पर्धी प्रथाओं को रोकने के लिए काम करता है। इसके अलावा, एक निश्चित सीमा से परे विलय एवं अधिग्रहण के लिए नियामक की मंजूरी की आवश्यकता होती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवक्फ कानून पर आ सकता है अंतरिम आदेश, शीर्ष कोर्ट में सुनवाई जारी
Next Article झारखंड में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, पांच आरोपी पकड़े गए
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.